Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आपदा ग्रस्त इलाकों में न हो गैस और ईंधन की कमी : सतपाल महाराज

  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून। तेज बारिश और बाढ़ से उत्तराखंड में आई आपदा से प्रभावित हुए इलाकों में गैस और ईंधन की किसी भी हालात में कमी न हो। साथ ही प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत पहुँचाई जाए। यह बातें पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कहीं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर्षिल से लम्खाग पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रेकिंग पर लापता हुए 11 पर्यटकों के मामले की जाँच कर सर्च ऑपरेशन में तेजी लाई जाए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बीच कई स्थानों पर फंसे पर्यटकों व यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए सरकार की ओर से काम किया जा रहा है। देवभूमि में पर्यटकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जबकि प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है और लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित इलाकों में किसी भी हालात में गैस और ईंधन की कमी न हो।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के साहसिक खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाए। साथ ही उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाभारत, रामायण और विवेकानंद सर्किट जैसे विभिन्न सर्किटों के साथ अन्य सर्किटों का भी तेजी से प्रसार-प्रसार किया जाए।

बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में शामिल कैरवान योजना पर भी ‌विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दिलीप जावलकर सचिव पर्यटन, कर्नल अश्विनी पुंडीर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन), ले० कर्नल दीपक खंडूरी निदेशक पर्यटन (अस्थापना), वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत, विवेक सिंह चौहान अपर निदेशक, योगेंद्र सिंह गंगवार उप निदेशक, श्रीमती पूनम चंद अपर निदेशक पर्यटन आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!