Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डदेहरादून

वेडिंग डेस्टिनेशन स्थलों तक सड़कों की उचित व्यवस्था हो : महाराज

वैकल्पिक मार्गो को चुस्त दुरुस्त करने के दिए निर्देश

चारधाम यात्रा-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 जनवरी 2024, देहरादून। चारधाम यात्रा-2024 प्रारंभ होने से पूर्व सभी सड़कों को दुरुस्त करने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन स्थलों तक पर्यटकों और यात्रियों के पहुंचने के लिए सड़कों का उचित प्रबंध किया जाए।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति, मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को चारधाम यात्रा-2024 की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में सचिवालय स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली “सभागार” (पंचम तल) विश्वकर्मा भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कही।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बैठक के दौरान उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी व्यक्तिगत रूप से यात्रा मांगों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान तोता घाटी के समीप होने वाले भूस्खलन को देखते हुए श्रीनगर के समीप यात्रियों को मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी देने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं। उन्होंने डंपिंग जोनों का समतलीकरण कर ऐसे स्थानों को पार्किंग के रूप में उपयोग किया जाए। उन्होंने आरटीओ को सभी सड़कों के मौका मुआयना करने के निर्देश देते हुए पर्यटकों और यात्रियों की समस्याओं को सुनने और उसके त्वरित समाधान के लिए पर्यटन पुलिस को दक्ष किए जाने के साथ-साथ उनकी एक पोशाक भी निर्धारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अक्सर चारधाम यात्रा के दौरान घोड़े खच्चरों के प्रताड़ना की खबरें प्रमुखता से सुनाई देती हैं इस पर अंकुश लगना चाहिए। अवरुद्ध सड़कों को खोलने की तुरंत व्यवस्था होनी चाहिए।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि आपदा की स्थिति में एअरलिफ्टिंग और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चार धाम यात्रा के दौरान सुचारू पेयजल आपूर्ति किए जाने के साथ-साथ नियमित पेयजल आपूर्ति की दशा में वैकल्पिक व्यवस्था भी किए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों के तहत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला प्रशासन से चारधाम यात्रा के सभी पैदल मार्गो गौरीकुंड-केदारनाथ, जानकी चट्टी यमुनोत्री हेतु आवश्यक घोड़े खच्चरों व डंडे-कंडी की व्यवस्था तथा उनकी दरों के निर्धारण पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।

बैठक में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य अधिकारी युगल किशोर पंत, अपर सचिव गृह रिद्धिमा अग्रवाल, लोनिवि के सचिव पंकज पांडेय, मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह, बीकेटीसी के अनिल ध्यानी, जीएमवीएन की विप्रा त्रिवेदी, आर.पी. सकलानी, ऋषिकेश के एआरटीओ अरविन्द पाण्डेय, लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव, बीएसएनएल के डीजीएम पी के शर्मा, एनएच के दयानंद सहित रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों के अधिकारियों ने वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!