Breaking News :
>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले>>क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें>>पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां>>‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग>>रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत>>देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस>>उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
दिल्लीदेश

देश के इन राज्यों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया 5 दिन का अलर्ट

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के हिस्सों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अपने डेली बुलेटिन में, आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस के बीच है, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कई हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आईएमडी ने कहा, उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में ये सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

आईएमडी ने कहा कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 140-150 नॉट की ‘जेट स्ट्रीम विंड्स’ चल रही है और इससे बुधवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों, चंडीगढ़ और दिल्ली में गुरुवार रात/सुबह तक और कुछ हिस्सों में शुक्रवार से रविवार सुबह तक कुछ घंटों के लिए रात/सुबह में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को और कुछ हिस्सों में गुरुवार और शनिवार के दौरान शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

यह भी कहा गया है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की भी संभावना है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की, गुरुवार के दौरान उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!