Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही जबरदस्त चर्चा, देशभर में टैक्स फ्री करने की भी उठने लगी मॉंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। काफी विवादों के बाद आखिरकार निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में नब्बे के दौर में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात को तो दिखाती ही है, साथ ही उस दौर की राजनीति पर भी सवाल खड़े करती है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा है और कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं

ट्विटर पर फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिसपॉन्स मिल रहे हैं। ज्यादातर लोगों को यह फिल्म पसंद आई है और वह सोशल मीडिया पर फिल्म को देखने और हिट बनाने के लिए अपील कर रहे हैं। फिल्म क्रिटिक रोहित जयसवाल को ‘द कश्मीर फाइल्स’ इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे विवेक अग्निहोत्री की बेस्ट फिल्म कह डाला। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ मेरे पूरे जीवन में अब तक की ऐसी फिल्म है जो सच्चाई को सबसे ज्यादा दर्शाती है, इसे तभी देखें जब आपमें साहस हो…। विवेक अग्निहोत्री ने फेनोमेनल फिल्म बनाई है, उनके करियर की बेस्ट फिल्म है…”

बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय भी फिल्म से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा, “यह एक तरह की कच्ची भावना है जिसे ‘द कश्मीर फाइल्स’ आमंत्रित करती है। जिन लोगों ने भीषण नरसंहार का सामना किया है, उन्हें मरहम की आवश्यकता है। यह फिल्म उनकी कहानी है। इसे सुना जाना चाहिए। बाहर जाएं और फिल्म को देखें क्योंकि यह आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री और टीम को शुभकामनाएं…”

क्रकेटर सुरेश रैना ने भी फिल्म की तारीफ की और लिखा, “पेश है ‘द कश्मीर फाइल्स’। यह आपकी फिल्म है। अगर फिल्म आपके दिल को छू जाती है, तो मैं आपसे न्याय के अधिकार के लिए आवाज उठाने और कश्मीर नरसंहार के पीड़ितों को ठीक करने का अनुरोध करता हूं।”

मूवी क्रिटिक तरन आर्दश ने भी फिल्म की तारीफ की और लिखा, “फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स कश्मीर’ और कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर सबसे शक्तिशाली फिल्म है … कठोर, कुंद, क्रूर ईमानदार … बस इसे मिस न करें।”

इसके अलावा कई यूजर्स ने फिल्म को देशभर में टैक्स फ्री करने की भी अपील की है। जिसका समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। 

विवेक अग्निहोत्री ने रिलीज से पहले कश्मीर में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी थी। जिसमें सेना के कई प्रमुख अफसरों और कश्मीरी पंडितो को अमंत्रित किया गया था। बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट करने के अलावा लिखा भी है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!