Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पेगासस जासूसी कांड मुद्दे पर राज्यसभा में आज भी हो सकता है हंगामा, लोकसभा में भी हंगामे के आसार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामें के आसार हैं। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्षी दलों के हंगामा करने के आसार हैं। पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानून विरोधी आंदोलन और महंगाई के मुद्दे पर लगातार दो दिन संसद की कार्यवाही बाधित हुई है। मंगलवार को हालांकि राज्यसभा में कोरोना पर बहस हुई। बुधवार को बकरीद के कारण संसद की कार्यवाही नहीं चली थी। आज सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी।

  • कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने पेगासस मुद्दे पर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
  • किसान आंदोलन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रताप सिंह बाजवा ने नियम 267 के तहत निलंबन का नोटिस दिया है।
  • भाकपा के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार के जवाब के खिलाफ विशेषाधिकार प्राप्त प्रस्ताव नोटिस पेश किया कि ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
  • कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने किसान विरोधी विधेयक के खिलाफ किसानों के लंबे आंदोलन के बारे में चर्चा के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है और सरकार को इसे वापस लेने का निर्देश दिया है।

पेगासस जासूसी मामले पर कांग्रेस आज करेगी विरोध प्रदर्शन

  • पेगासस जासूसी मामले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज़ कर दिया है। कांग्रेस आज देश के अलग-अलग हिस्सों में इस मसले पर विरोध प्रदर्शन करेगी और राजभवनों तक मार्च निकालेगी।
  • पेगासस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा है, ”लोग जानना चाहते हैं कि किस संस्था या व्यक्ति के माध्यम से अवैध तरीके से फोन हैकिंग किया गया और सूचनाएं बटोरी गईं। कांग्रेस इसे लेकर देशभर में आंदोलन करेगी। कुछ छुपाने को नहीं है तो सरकार को विश्वसनीयता स्थापित करने के लिए जांच करानी चाहिए।”

आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव राज्यसभा में देंगे बयान

  • राज्यसभा में आज जासूसी कांड पर आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव बयान देंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज दोपहर 2 बजे संसद में बोलेंगे। कांग्रेस का इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए बड़ा प्लान है। साथ ही राज्यसभा में पेगासस और आक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत के मामले पर हंगामे के आसार हैं।

लोकसभा में भी हंगामे के आसार

  • लोकसभा में आज किसानों और जासूसी कांड के मसले पर एक बार फिर हंगामा होने की संभावना है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले संसद परिसर में विपक्ष कृषि क़ानूनों पर प्रदर्शन कर सकता है। सदन में भी इन दोनों विषयों पर ज़बरदस्त हंगामा हो सकता है। जहां तक सरकारी एजेंडा का सवाल है तो लोकसभा में आज आवश्यक रक्षा सेवा बिल पेश किए जाने की सम्भावना है। बिल को अध्यादेश के बदले पेश किया जाएगा और इसमें आयुध कारखानों में हड़ताल करने पर 2 साल तक जेल की सज़ा का प्रावधान है।

 संसद का कार्यक्रम – 22 जुलाई 2021

लोकसभा

  • पेश किए जाने वाले विधेयक
    • अंतर्देशीय पोत विधेयक, 2021
    • आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021
  • विचार और पारित करने के लिए विधेयक
    • फैक्टरिंग रेगुलेशन (संशोधन) विधेयक, 2020
    • राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान,
    • उद्यमिता और प्रबंधन विधेयक, 2021

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.