Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
स्वास्थ

गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 7 सितम्बर 2024, देहरादून। गाजर एक ऐसी सब्जी होती है जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। पहले यह सिर्फ सर्दियों में मिलती लेकिन अब यह पूरे साल मिलती है। गाजर में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से आंख, लिवर, किडनी और शरीर के बाकी अंगों को भी काफी ज्यादा फायदा मिलता है। आइए जानें रोजाना गाजर खाने से क्या फायदा होता है।

गाजर का इतिहास
गाजर जड़ वाली सब्जिय़ां हैं जो सबसे पहले 900 ई. के आसपास अफग़ानिस्तान में उगाई गई थीं। नारंगी उनका सबसे प्रसिद्ध रंग हो सकता है। लेकिन वे बैंगनी, पीले, लाल और सफ़ेद सहित और भी दूसरे रंगों में भी मिलते हैं। शुरुआती गाजर बैंगनी या पीले रंग की होती थीं। नारंगी गाजर 15वीं या 16वीं शताब्दी के आसपास मध्य यूरोप में विकसित की गई थीं।

ऑर्गेनिक बनाम नॉन-ऑर्गेनिक
ऑर्गेनिक गाजर में नैचुरल तरीकों से उगाया जाता है। वहीं उसमें किसी भी तरह के कैमिकल और कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। वहीं नॉन ऑर्गेनिक गाजर में पारंपरिक रूप से उगाई जाती हैं और कीटों के संक्रमण और बीमारियों को रोकने के लिए कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है।

आंखों के लिए होता है फायदेमंद
गाजर को आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और अल्फा-कैरोटीन, बीटा-कैरोटीन नाम  के दो कैरोटीनॉयड होते हैं। लेकिन गाजर में सिर्फ एक पोषक तत्व नहीं बल्कि कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। गाजर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रेटिना और लेंस के लिए अच्छा होता है। रोज एक गाजर खाएं यह सेहत के लिए अच्छा होता है।

शुगर मैनेज करने में मददगार
गाजर में ढेर सारे फाइबर होते हैं जो ब्लड शुगर और इंसुलिन के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। कच्ची या थोड़ी पकी हुई गाजर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर बैलेंस में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज आराम से गाजर खा सकते हैं।

वजन को करना है कंट्रोल
गाजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें 88 प्रतिशत तक पानी होता है। इसमें फाइबर और रफेज होती है। जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा अगर आप हर रोज एक गाजर खा लेते हैं तो लगभग 80 प्रतिशत कैलोरीज खा लेते हैं जिसके कारण काफी देर तक पेट भरा हुआ लगता है। यह सब्जी वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

बीपी बैलेंस करने में होता है कारगर
अगर आपका बीपी हाई है तो हर रोज 1 गाजर खाना चाहिए। गाजर में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो बीपी बैलेंस करने का काम करती है। साथ ही यह शरीर में सोडियम का लेवल बैलेंस करता है, जिससे बीपी कंट्रोल में रहता है। दिल को हेल्दी रखने में गाजर काफी ज्यादा अच्छा होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!