Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में डेंगू से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

डेंगू को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजधानी डेंगू की चपेट में है। डेंगू से दून में जाने-माने चिकित्सक की मौत हो गई, लेकिन प्रदेश सरकार की नींद नहीं टूट रही है। डेंगू से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। लगता यही है कि पूरी भाजपा सरकार को डेंगू हो चुका है।

बीटीगंज स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. सत्यवती सिन्हा के परिजनों को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू को लेकर मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है, वह बेहद बचकाना है। पूरे प्रदेश में सरकार ने डेंगू से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहर के विभिन्न जगहों पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. रकम सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

नए मोटर व्हीकल एक्ट पर ली चुटकी

नए मोटर व्हीकल एक्ट पर चुटकी लेते हुए हरीश रावत ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। यह कोई तरीका नहीं है कि लोगों पर भारी भरकम जुर्माना लगाकर उनको प्रताड़ित किया जाए। पहले सरकार को कानून के बारे में बताना चाहिए था। आज जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक इस कानून का विरोध कर रहे हैं।

पूरी तरह मजबूती के साथ खड़ा है विपक्ष 

एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से मजूबती के साथ सरकार के गलत फैसलों का विरोध कर रहा है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सीबीआइ, ईडी, आयकर आदि एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। मोदी अपने विरोधियों को जेल पहुंचाने का काम कर रहे हैं। बदले की भावना से यह कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!