Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्ड

देवभूमि में निवेशकों के लिए हैं असीम संभावनायें, सरकार कर रही हर संभव मदद : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कोटद्वार में आयोजित जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव में की शिरकत, निवेशकों से उत्तराखंड में निवेश करने की अपील की

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अगले माह आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आने का दिया न्योता, कहा राज्य को मिलेगा लाभ

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 नवम्बर 2023, कोटद्वार। आज उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनायें हैं। सरकार ने उद्योगपतियों के लिए राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है। हमारी कोशिश है कि हम इस इन्वेस्टर्स समिट जो कि अगले माह आयोजित होने जा रहा है, के जरिये राज्य में उद्योग विकसित करें ताकि इसका लाभ यहाँ के निवासियों को मिलने के साथ ही राज्य की आर्थिकी भी मजबूत हो। उक्त बातें आज कोटद्वार में जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव में पौड़ी जनपद के विभिन्न उद्योगपति मौजूद रहे। जहाँ कई उद्योगपतियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। निवेशकों ने बताया कि किस प्रकार से उन्होंने पौड़ी जनपद में अपने उद्योग स्थापित किये और उनके द्वारा स्थापित किये उद्योगों से किस तरह यहाँ के स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। साथ ही बताया कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें अपने उद्योग लगाने में काफी मदद मिली है।

वही अपने संबोधन में मुख़्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि यह जानकर और सुनकर बेहद खुशी हुई है कि पौड़ी जनपद के उधमियों द्वारा यहाँ पर अपने उद्यम स्थापित किये गए हैं और जिनके जरिये यहाँ के लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है।कहा कि आज राज्य सरकार निवेशकों के लिए कई तरह की योजनायें चला रही है। इन योजनाओ का लाभ निवेशक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि राज्य में अधिसंख्यक निवेशक आये और वह यहाँ पर निवेश करें। उन्होंने कहा कि आज हमारा राज्य निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी खुशी का विषय है कि पौड़ी जनपद में लगभग 1430 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। आज हमारे राज्य में धार्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन,ऑटोमोबाइल ,स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनायें हैं जिनके लिए हम तत्पर है और नीतियां भी बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि को हम निवेश के माध्यम से देवत्व की भूमि बनायेंगे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज राज्य में रोड कनेक्टिविटी, संचार सुविधा, एयर कनेक्टिविटी, पेयजल सुविधा, विधुतीकरण की सुविधायें मौजूद हैं।एक निवेशक के लिए इन सारी सुविधाओं का होना बेहद अनुकूल हैं। मंत्री रेखा आर्या ने सभी निवेशकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी राज्य में निवेश करें और आप सभी की हर संभव मदद करने के लिए राज्य सरकार तत्पर है।

इस अवसर पर लैंसडौन विधायक महंत दलीप रावत, जिलाधिकारी आशीष चौहान, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल, मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट सहित कई उद्योगों के उद्योगपति उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *