Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्ड

फिर बढ़ने लगी पेट्रोल की कीमत, बायोगैस की सब्सिडी ने भी रुलाया

देहरादून। एक बार फिर पेट्रोल की कीमतें धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। दून में पेट्रोल 71.15 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका, जबकि अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले में पेट्रोल 71.34 रुपये प्रति लीटर रहा।

वहीं, दून में पिछले 10 दिन की बात करें तो पेट्रोल के दाम में एक रुपये से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले दो महीने में दो रुपए 43 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई।

पिछले दो महीने से एक बार फिर पेट्रोल की कीमत धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले 15 दिन में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे से 20 पैसे तक की बढ़ोत्तरी लगभग प्रतिदिन होती गई है। यह बढ़ोत्तरी पैसों के रूप में भले ही मामूली सी लग रही हो, लेकिन 10 से 15 दिन में यह रुपये में बदल जा रही है। दिसंबर के अंत में दून में पेट्रोल 68.72 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका, जो अब 71.15 रुपये प्रति लीटर हो चुका है।

पिछले छह दिनों के पेट्रोल के दाम

19 फरवरी————–71.15

18 फरवरी————–71.08

17 फरवरी————–70.94

16 फरवरी————–70.83

15 फरवरी————–70.72

14 फरवरी————–70. 65

बिन सब्सिडी ‘हवा’ में उड़ी बायो गैस योजना

देहरादून: बायोगैस के कॉन्सेप्ट को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की मुहिम प्रदेश में दम तोड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार बायोगैस के लिए प्रेरित हो रहे हैं और बायो गैस संयंत्र तैयार कर रहे हैं, लेकिन सरकार से पिछले दो साल से कोई सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब आलम ये है कि सब्सिडी न मिलने की वजह से लोग बायो गैस संयंत्र लगाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

प्रदेश के सभी जिलों से वर्ष 2018-19 के लिए 600 परिवारों ने बायो गैस संयंत्र बनाने को आवेदन किया है। इन परिवारों ने संयंत्र बनाने का कार्य शुरू भी कर दिया है। लेकिन, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अब इन्हें सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का इंतजार है। ताकि, ये संयंत्र स्थापित किए जा सकें। ये परिवार विकास भंवन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विभाग को खुद मालूम नहीं कि बजट मिलेगा भी या नहीं।

पिछले वर्ष के भी 400 से ज्यादा परिवारों को सब्सिडी नहीं मिल पाई है। मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत का कहना है कि विभाग को बजट नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से सब्सिडी नहीं दी जा सकी है।

क्या है योजना 

बायो गैस संयंत्र योजना केंद्र सरकार की ओर से संचालित होती है। इसमें परिवारों को गाय के गोबर से बायो गैस तैयार करने को प्रेरित किया जाता है। ताकि, लोग बायो गैस का इस्तेमाल चूल्हा जलाने में करें और लकड़ी का चूल्हा न जलाएं। क्योंकि लकड़ी के चूल्हे का धुआं हानिकारक होता है। योजना में परिवार को संयंत्र बनाने में 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद सब्सिडी के रूप में दी जाती है।

वर्ष 2018-19 की स्थिति 

जिला————————-आवेदन

चमोली————————11

हरिद्वार———————125

पौड़ी—————————22

उत्तरकाशी——————-10

टिहरी————————-13

रुद्रप्रयाग———————–7

देहरादून———————118

पिथौरागढ़——————–17

यूएसनगर——————161

नैनीताल———————-80

बागेश्वर———————-7

चंपावत———————–7

अल्मोड़ा———————-22

कुल————————-600

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!