Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश घूमने आया दिल्ली का युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी

ऋषिकेश। होटल गंगा बीच के निकट दिल्ली से घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। पुलिस ने रेस्क्यू चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। वह मूल रूप से पौड़ी का रहने वाला है।

देर सायं मुनिकीरेती थाने की पुलिस को गंगा तट पर एक युवक के कपड़े मिले। कपड़ों में मिले दस्तावेजों के आधार पर डूबने वाले की शिनाख्त अभिनीत सिंह नेगी (32) पुत्र दिलबाग नेगी निवासी बुराड़ी, नई दिल्ली के रूप में हुई।

जल पुलिस ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि युवक के परिजन भी यहां पहुंच गए हैं। अभिनीत ने हाल में ही पढ़ाई पूरी की थी। उसे घूमने-फिरने और तैराकी का शौक था। शनिवार को वह ऋषिकेश आया था।

हथिनीकुंड बैराज में मिला किशोर का शव

बीती 13 फरवरी से वसंत विहार थाना क्षेत्र से लापता किशोर का शव सोमवार को यमुनानगर (हरियाणा) स्थित हथिनीकुंड बैराज से बरामद किया गया। उसके साथ लापता किशोरी का शव बीती 21 फरवरी को ही इंटेक से बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें, देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र से कक्षा 12 का छात्र जय जुयाल व कक्षा 11 की छात्रा आस्था 13 फरवरी को लापता हो गए थे। दोनों पड़ोसी थे। किशोर के परिजनों ने काफी तलाशने के बाद इंद्रानगर कालोनी पुलिस चौकी में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस को दोनों की अंतिम लोकेशन विकासनगर कोतवाली के धौलातप्पड़, कुल्हाल क्षेत्र की मिली। इस पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो जय की स्कूटी लावारिस हालत में बरामद हो गई। सुनसान स्थान पर शक्तिनहर किनारे स्कूटी मिलने पर दोनों के आत्महत्या किए जाने की आशंका पुख्ता हो गई थी

परिजन व पुलिस लापता किशोर-किशोरी को तलाश कर ही रहे थे कि कुछ लोगों ने यूपी के खारा पावर हाउस इंटेक में दो शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ की टीम ने 21 फरवरी को इंटेक से किशोरी आस्था का शव बरामद कर लिया था, लेकिन इंटेक का पानी ओवरफ्लो होने के चलते जय जुयाल का शव बह गया।

तभी से एसडीआरएफ टीम किशोर का शव तलाशने को यूपी के खारा पावर हाउस से हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज तक सर्च अभियान चला रही थी। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने यमुनानगर, हरियाणा के थाना खिजराबाद क्षेत्र में नहर से किशोर का शव बरामद कर लिया है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

13 दिन में ढाई हजार मैसेज

किशोर का शव मिलने के बाद जय जुयाल के घर में मातम पसर गया। पिता तो यकीन ही नहीं कर पा रहे थे हथिनीकुंड बैराज में मिला शव उनके बेटे का है। आत्महत्या के कारण को लेकर अभी संशय की स्थिति है, लेकिन जय और आस्था के एक से तेरह फरवरी के बीच ढाई हजार मैसेज और अनगिनत कॉल बहुत कुछ इशारा कर जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!