Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

जंगल में बाघिन को देख पेड़ पर चढ़ा युवक, बीवी ने भागकर बचाई जान

रामनगर: जंगल में चारा लेने गए एक व्यक्ति का सामना मौत से हाे गया। उसने देखा कि एक बाघिन उसके करीब आ गई है। आनन-फानन में जान बचाने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया। वहीं पति की मदद के लिए पहुंची पत्‍‌नी ने भी आबादी की ओर भागकर जैसे-तैसे जान बचाई। बाघिन पेड़ के नीचे ही काफी देर तक मडराती रही। सूचना पर वनकर्मियों ने सात राउंड हवाई फायरिंग कर उसे भगाया। इस दौरान बाघिन ने एक युवक पर झपट्टा भी मार दिया।

मोहल्ला पंपापुरी के समीप रामनगर वन प्रभाग का कोसी रेंज का जंगल है। शनिवार शाम को पंपापुरी निवासी हरीश अधिकारी आबादी के समीप जंगल में चारा लेने गया था। इस दौरान उन्हें दो शावकों के साथ बाघिन दिख गई। बाघिन देखकर उसके होश उड़ गए। बाघिन के हमलावर रूख को देखकर हरीश पेड़ पर चढ़ गया। उसने अपनी पत्नी को फोन पर जानकारी दी। पत्नी मौके पर जाने लगी तो बाघिन की मौजूदगी देखकर उसने शोर मचाते हुए आबादी की ओर दौड़ लगा दी। लोगों की सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने बाघिन बाघ को भगाने के लिए हवाई फायरिंग की। बाघिन के जाने के बाद वन कर्मियों ने हरीश को नीचे उतारा।
इसके अलावा बाघिन ने दूसरी जगह पर आमडंडा डिपो निवासी संतोष पर झपट्टा मार दिया। उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्साय लाया गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वन बीट अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि हरीश अकेले ही जंगल गया था। उसने पत्नी को फोन कर मदद के लिए जंगल बुलाया था। इसकी खबर जैसे ही लोगाें तो वह मौके पर पहुंचने लगे। कई लोग तो डंडे व पटाखे लेकर मौके पर हरीश की मदद के लिए जाने लगे। इस दौरान बाघिन हमला करने के लिए गुर्राने लगी। बाघिन के हमला करने की आशंका से वन कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लोगों की भीड़ को नियंत्रण करते हुए उन्हें मौके पर जाने से रोका।
पति को पत्नी ने लगा लिया गले
पति का जीवन खतरे में पड़ते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह लोगों से पति की मदद कर उसे सुरक्षित लाने की गुहार लगाती रही। पति को लेकर उसके मन में तरह-तरह की आशंका भी चलती रही। इस दौरान महिलाएं उसे ढांढस बंधाती रही, लेकिन उसका कहना था कि वह पति के आने के बाद ही घर को जाएगी। वन कर्मी जैसे ही हरीश को पेड़ से नीचे उतारकर लाए। इंतजार कर रही पत्नी ने रोते हुए पति को गले लगा लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!