Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

राजभवन में सजा फूलों का संसार, दो दिवसीय बसंतोत्सव का राज्यपाल ने किया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मार्च 2022, मंगलवार, देहरादून। राजभवन में आयोजित दो दिवसीय ‘बसंतोत्सव’ का मंगलवार को शुभारंभ हो गया है। बसंतोत्सव में पहले दिन प्रकृति, कला-संस्कृति, हुनर और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। 8 और 9 मार्च तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने भी प्रदर्शनी लगाई है।

बसंतोत्सव में प्रदेशभर से तकरीबन 350 कैटेगरी के फूल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके साथ ही उद्यान विभाग द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के साजो सामान के स्टाल भी लगाए गए हैं। इस वर्ष बसंतोत्सव का शुभारम्भ उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई के आयोजन के साथ किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पुष्पों की लड़ी काटकर एवं शान्ति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोड़कर किया। इस अवसर पर उत्तराखंड की फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर भी मौजूद रहीं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य भरपूर मात्रा में है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के फूल और पौधों से औषधियों का भी निर्माण किया जा रहा है। यह महोत्सव लोगों को प्रकृति से जुड़ने का भी संदेश देता है। जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। बसंतोत्सव के माध्यम से किसानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पर्यटन विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल के साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए फूलों के काश्तकारों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट किया।

बसंतोत्सव के पहले दिन भारतीय सैन्य संस्थान इण्डो तिब्बत बार्डर पुलिस एवं पी.एस.सी. के बैंड आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे। आमजन के खान-पान की सुविधा के लिए विभाग की ओर से गतवर्षों की भांति आई0एच0एम0 एवं जी0आई0एच0एम0 एवं अन्य संस्थाओं के द्वारा फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, पौष्टिक, गुणवत्तायुक्त व्यंजनों के पैक्ड फूड की व्यवस्था की गयी। इस मौके पर राजभवन में बड़ी संख्या में लोग फूलों की प्रदर्शनी को देखने के लिए आए। यहां आए पर्यटकों ने विभिन्न प्रकार के फूलों का लुफ्त उठाया। बसंतोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!