Breaking News :
>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
खेल-जगत

कल से हो रहा महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज, जानिए मैच से जुडी सारी जानकारियां

नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे WPL के 22 मुकाबले

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक उपलब्धियों के बाद अब देश में एक बार फिर टी20 का रोमांच लौटने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त दौर के बाद फोकस महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 पर शिफ्ट हो गया है, जो भारतीय महिलाओं की सबसे बड़ी घरेलू टी20 लीग मानी जाती है। इस सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा।

इस बार महिला प्रीमियर लीग का आयोजन नवी मुंबई और वडोदरा में किया जाएगा, जहां चार हफ्तों में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही खिताब जीत चुकी हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार फाइनल में पहुंचने के बावजूद अब तक ट्रॉफी से दूर रही है। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स ने पिछले सीजनों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन खिताब जीतने की तलाश अब भी जारी है।

इस सीजन का बदला-बदला अंदाज
भारतीय महिला टीम की हालिया सफलता के बाद इस बार लीग का माहौल पहले से कहीं ज्यादा जोशीला रहने की उम्मीद है। खिलाड़ियों की लोकप्रियता बढ़ी है और स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी भी नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा अब सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि देशभर में युवा पीढ़ी की प्रेरणा बन चुकी हैं। इस बार खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगी और विश्व चैंपियन जैसी मानसिकता के साथ प्रदर्शन करती नजर आएंगी।

टी20 विश्व कप की तैयारी का मंच बनेगी WPL
2026 में इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप को देखते हुए यह लीग चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के लिए बेहद अहम होगी। यहां खिलाड़ियों का प्रदर्शन सीधे विश्व कप की तैयारियों को प्रभावित करेगा। पिछले सीजनों में कई नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आई थीं और इस बार भी नए चेहरों के चमकने की पूरी संभावना है। इस तरह WPL अब सिर्फ एक लीग नहीं, बल्कि भविष्य की राष्ट्रीय टीम तैयार करने का मजबूत मंच बन चुकी है।

मैच टाइमिंग और लाइव प्रसारण
दोपहर के मुकाबले भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे खेले जाएंगे। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा। महिला प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

अब नजर खिताब की जंग पर
2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है। लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों को एलिमिनेटर खेलना होगा। महिला क्रिकेट के इस महाकुंभ में एक बार फिर रोमांच अपने चरम पर रहने वाला है।

महिला प्रीमियर लीग 2026 का पूरा कार्यक्रम-

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!