Breaking News :
>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
उत्तराखण्ड

पूरा राज्य आपदा की चपेट में और पांचों सांसद गायब – कांग्रेस

आपदा में स्थगित यात्रा में पार्टी नेता के सपरिवार केदार दर्शन पर बिफरी कांग्रेस 

भाजपा नेता बताएं क्यों करवाए जा रहे भाजपा नेताओं को केदार दर्शन – धस्माना

देहरादून। कांग्रेस ने आपदा काल में भाजपा के पांचों सांसदों की सशरीर सक्रियता व स्थगित यात्रा के समय भाजपा विधायक के सपरिवार केदार दर्शन पर कड़े सवाल उठाए हैं। केदारनाथ धाम समेत पूरा उत्तराखंड राज्य आज आपदा की चपेट में है । कई लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। अरबों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई है लेकिन अभी तक राज्य के चुने हुए पांच में से एक भी सांसद का आपदा काल में कहीं अता पता नहीं है ।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले चार दिनों से हजारों लोग केदार घाटी में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है किंतु प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के चहेते गढ़वाल सांसद कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। और ना ही चौथी बार जीती सांसद टिहरी व उत्तरकाशी व देहरादून में आई आपदा के बाद कहीं पीड़ित और प्रभावित लोगों के बीच नजर आईं।

धस्माना ने कहा कि कुमाऊं मंडल में भी अलग अलग स्थानों पर बारिश के कारण बड़ी जान माल की हानी हुई है किंतु वहां भी लोग अपने सांसदों को खोज रहे हैं । धस्माना ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने गढ़वाल के लोगों से कहा था कि आप अनिल बलूनी को सांसद जिता कर भेजो और गढ़वाल की चिंता मुझ पर छोड़ दो। इसके बाद लोगों ने थोक में वोट देकर भाजपा प्रत्याशी को जिता दिया।

आज जब पूरे रुद्रप्रयाग और चमोली में आपदा ने तबाही मचाई हुई है तब ना तो अनिल बलूनी कहीं दिखाई पड़े और ना ही अमित शाह चिंतित दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि और चार दिन बाद बलूनी को आपदा प्रभावित क्षेत्र में आने की याद आई। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड के पांचों सांसद उत्तराखंड की जनता को पांचों सीटों पर भाजपा की हैट्रिक का नायाब इनाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता वायनाड में आई आपदा पर राहुल गांधी को तरह तरह की उलहाना दे रहे हैं किंतु किसी भी भाजपा के नेता के अंदर इतना साहस नहीं है कि वो उत्तराखंड के किसी सांसद से यह पूछ ले कि आपदा आने के इतने दिनों बाद भी वे आपदा प्रभावित इलाकों में क्यों नहीं गए।

आपदा में भाजपा नेता के सपरिवार केदार दर्शन पर बिफरी कांग्रेस 

धस्माना ने राज्य की सरकार व जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग से सवाल पूछा है कि जब केदार घाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है उसके बीच में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हेलीकॉप्टर में वीआईपी दर्शन के लिए कैसे ले जाया जा रहा है।

जबकि सरकार एक अगस्त को ही यात्रा स्थगित करने की घोषणा कर चुकी है और दो अगस्त को भाजपा नेताओं को बाकायदा हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जी के दर्शन के लिए ले जाया गया जबकि अभी केदार घाटी में हजारों लोग फंसे हुए हैं।

धस्माना ने कहा कि केदार घाटी में आई आपदा के चार दिन बाद भी अभी तक सरकार जिला प्रशासन या आपदा प्रबंधन विभाग यह बताने की स्थिति में नहीं है कि कितनी जान माल की हानि हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!