Breaking News :
>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फ‍िर बदला मौसम का मिजाज, पुनः लौट आई ठंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2023, शुक्रवार, देहरादून उत्तराखंड में #मौसम का मिजाज फ‍िर बदल गया है। गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे एक बार दोबारा ठंड लौट आई है। देहरादून और मसूरी में गुरुवार रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई। #change in weather

कोटद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, पौड़ी व टिहरी में रात से हल्की बारिश जारी रही। जिससे मौसम में एक बार फिर से हल्की ठंडक घुल गई है। रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए रहे और बारिश हुई। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात के समय हल्की वर्षा हुई। शुक्रवार की सुबह यहां बादल छाए रहे, वर्षा के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि को सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को सुबह से ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही और तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, रात को मौसम ने करवट बदला और दून समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा हुई। जिससे पारे ने गोता लगा लिया। देहरादून में गुरुवार को सुबह से खिली चटख धूप के चलते सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तपिश के साथ ही दिन में भीषण गर्मी का एहसास होने लगा। अन्य मैदानी क्षेत्रों में पारे में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई।

प्रदेश में आज शुक्रवार को बदला रह सकता है मौसम का मिजाज

ज्यादातर क्षेत्रों में दिन का पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके बाद मौसम ने करवट बदली और रात को ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों ने डेरा डाल लिया। दून में तेज हवाओं के साथ ही तीव्र बौछारें पड़ीं। कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गरजने के साथ ओलावृष्टि की भी सूचना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी और निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और वर्षा हो सकती है। जबकि, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!