Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली, मसूरी में फिर हिमपात

उत्‍तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में गुरुवार को दिनभर चटख धूप रही हो, लेकिन देर रात से मौसम बदल गया और बारिश से ठंड बढ़ गई। वहीं, शुक्रवार सुबह चार बजे धनोल्टी, सुरकंडा की पहाड़ियों में फिर हिमपात हुआ। धनोल्टी के आलू फार्म, एपल गार्डन में 4 इंच और सुरकंडा में 6 इंच हिमपात हो चुका है, जबकि धनोल्टी बाजार, मसूरी में बारिश हुई।

जौनसार-बावर की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

शुक्रवार को मौसम के करवट बदलने से जौनसार-बावर की ऊंची चोटियों पर सीजन का 10वां हिमपात हुआ। गुरुवार शाम को हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह चकराता क्षेत्र की ऊंची चोटियों में शुमार जाड़ी, लोखंडी, कनासर, खंडबा, मुंडाली समेत आसपास के इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। पहाड़ की चोटियों पर बर्फ पड़ने से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे है। शुक्रवार को पड़ी बर्फबारी से क्षेत्र में मौसम का यह दसवां हिमपात है।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

देहरादून में गुरुवार शाम से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम के वक्त तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश पड़ी। मगर देर रात करीब एक बजे से मूसलाधार बारिश होने लगी। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई। उधर, मसूरी में देर रात बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो गया।

25 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज 

बीते दो सप्ताह से प्रदेश में पारा उछाल भर रहा था। दोपहर में तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही थी। लेकिन गुरुवार देर रात से शुरू हुए बारिश के दौर ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में 25 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही ओलावृष्टि की भी आशंका है। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों में पर अच्छी बर्फबारी की उम्मीद है।

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर————अधि.————न्यून.
  • देहरादून——–26.4————10.1
  • उत्तरकाशी—-17.4————-7.9
  • मसूरी———-16.3————–7.8
  • टिहरी———-16.2————–7.0
  • हरिद्वार——-26.2————10.3
  • जोशीमठ——17.2————–5.4
  • पिथौरागढ़—19.3—————-7.4
  • अल्मोड़ा—–17.3—————–5.8
  • मुक्तेश्वर—-15.4—————–5.1
  • नैनीताल—–18.8—————–8.0
  • यूएसनगर——25.7————–8.4
  • चम्पावत——17.6————-5.8

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!