Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
स्वास्थ

सरसों का साग में मौजूद विटामिन्स मिनिरल्स फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं।

सर्दियों में सरसों के साग का सेवन न केवल स्वाद के मामले में लज्जतदार है बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदों से भी भरा है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। पूरे भारत में, खासकर पंजाब में तो यह मक्के की रोटी के साथ बहुत ही चाव से खाया जाता है। ये सर्दी-जुकाम से लेकर हृदय रोगों और कैंसर के खतरे तक को भी कम करता है।

पौष्टिक तत्वों से भरपूर

डाइटिशियन मोनिशा सिक्का के अनुसार सौ ग्राम साग से हमें 30.35 कैलोरी एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही कार्बोहाइड्रेट 2.41 ग्राम, कैल्शियम 191 मिलीग्राम, जिंक 0.68 मिली ग्राम, विटामिन सी 60.32 मिली ग्राम, आयरन 2.84 मिलीग्राम, प्रोटिन 3.52 ग्राम, टोटल फैट 0.51 ग्राम, फासफोरस 71.62 मिलीग्राम, बीटा कैरोटिन 2619 आइयू, विटामिन बी9 110 मिलीग्राम मात्रा में पाए जाते हैं।

मिट्टी की हांडी में बनता था स्वादिष्ट साग

किसी समय कच्ची मिट्टी के बने चूल्हे में लकड़ी की आंच पर मिट्टी की हांडी में सरसों का साग बनाया जाता था। समय में तेजी से बदलाव और मिट्टी हांडी, कच्चे चूल्हे व लकड़ी की आंच का प्रचलन तकरीबन खत्म हो गया। अब तो गैस पर कुकर में बने सागे का वो पुराना स्वाद नहीं रहा। महिलाएं भी अब सरसों का साग बनाने में अधिक समय लगने की वजह से कतराती हैं।

रोगों को रखता है दूर

  • सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसके सेवन से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव में मदद मिलती है।
  • इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है।
  • इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन ठीक रहता है।
  • इसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह हड्डियों से जुड़े रोगों के उपचार में भी फायदेमंद माना जाता है।

इसमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है, जो आंखों की मासंपेशियों को किसी भी तरह की क्षति से बचाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

सरसों का साग पौष्टिक गुणों का खजाना है। इसके सेवन से अच्छी खासी एनर्जी शरीर को मिलती है। इसके सेवन से शरीर में खून व कैल्शियम की कमी दूर होती है। यह लीवर और खून की सफाई करता है। हाई फाइबर युक्त होने की वजह से पेट को भी ठीक रखता है। बढ़े कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों के लिए यह लाभदायक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!