Breaking News :
>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा>>साइबर ठगों ने बनाया म्यूल अकाउंट का जाल, हल्द्वानी के बैंक खाते से चार राज्यों की ठगी का कनेक्शन
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

माता रानी के विभिन्न अवतार हमें संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं : रेखा आर्या

श्रीमद् देवी भागवत कथा और पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 मार्च 2026, अल्मोड़ा/सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद अल्मोड़ा के भाटन्यालज्यूला स्थित देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण किया। कथावाचक कौस्तुभानंद तिवारी की मधुर वाणी में कथा सुनकर उन्होंने आध्यात्मिक अनुभव साझा किया।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि विकसित भारत के साथ सुसंस्कारित भारत के निर्माण में ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि माता रानी के विभिन्न अवतार हमें धर्म की स्थापना, संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष भूपाल सिंह नयाल, ग्राम प्रधान मीनाक्षी नयाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सुंदर सिंह नयाल, देवेंद्र मेहरा, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह नयाल, आनंद नेगी, राजेंद्र पांडे, जीवन उप्रेती, विजय भंडारी, प्रवीण पांडे, गिरीश पांडे, भुवन आर्या, गिरीश चंद्र जोशी, कैलाश अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव क्वैराली स्थित मां भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित नवरात्रि पूजन में भी सहभागिता की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सलाल, श्रीमती पुष्पा आर्या, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान शालिनी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, जगदीश प्रसाद, विपिन पाठक, आनंद नेगी, गणेश बिष्ट, ललित तिवारी, अशोक जलाल, भारत भूषण, हरीश रौतेला, हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान नौला नवीन टम्टा, ग्राम प्रधान मंजाऊ पान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!