Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
देश

राधा रानी की जन्मस्थली बरसाना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 207 करोड़ से अधिक की योजनाओं को दी मंजूरी

राँकोली की पहाड़ी से होगी शुरुआत ,ढवाला और सखी गिरी पहाड़ी पर भी होगा काम

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब राधारानी के गाँव बरसाना से जुड़ी पहाड़ियों को प्राकृतिक खूबसूरती प्रदान करने जा रहा है। इसकी शुरुआत राँकोली की पहाड़ी से हो रही है। राज्य सरकार ने 2024-25 के अंतर्गत 206 करोड़ की 10 स्वीकृति योजनाओं में शामिल राँकोली पहाड़ी प्रोजेक्ट को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मथुरा वृंदावन और गोवर्धन के बाद कब बरसाना में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। बरसाना रोपवे ने राधारानी की नगरी का आकर्षण और बढ़ा दिया है। इसी को ध्यान रखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने बरसाना के आसपास राजस्थान की सीमा स्थित पहाड़ियों को हराभरा बनाने की योजना का क्रियान्वयन शुरु कर दिया है। इसकी शुरुआत राँकोली की पहाड़ी से हो रही है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद 98 हेक्टेयर में फैली इस पहाड़ी की तार फेंसिंग कराएगा। इसके बाद यहाँ ईको रेस्टोरेशन का काम किया जाना है। इसमें प्लांटेशन, कल्चरल आपरेशन, वाटर हार्वेस्टिंग शामिल है। राँकोली के बाद पर्वतीय श्रंखला में शामिल् सखी गिरी पर्वत और ढवाला पहाड़ी को भी खूबसूरती प्रदान की जाएगी। वर्तमान में उक्त पहाड़ी क्षेत्र हरियाली विहीन हो गया है।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने पर्यटन विभाग के अंतर्गत 206 करोड़ की 10 योजनाओं में शामिल राँकोली पहाड़ी प्रोजेक्ट को भी स्वीकृति प्रदान की है। 2.11 करोड़ की इस प्रोजेक्ट के लिए 1.30 करोड़ अवमुक्त किए गए हैँ। इस प्रोजेक्ट में एक संस्था का सहयोग लिया जा रहा है।

36 वन लेंगें प्राचीन स्वरूप
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जनपद के धार्मिक महत्व से जुड़े 36 वन स्थलों को प्राचीन स्वरूप देने जा रहा है। यहां कीकड़, बबूल को हटाकर कृष्ण कालीन पौधे लगाने का कार्य वन विभाग द्वारा किया जाएगा। इसकी अनुमति उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट से ली है।

ब्रज में श्रद्धालुओं के ठहरने के पर्याप्त इंतजाम
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को बेहद कम दर में ठहरने की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल आदि तीर्थ स्थलों पर टीएफसी (पर्यटक सुविधा केंद्र) का निर्माण कराया जा रहा है। वृंदावन टीएफसी में ठहरने की यह बेहतर सुविधाए और शाकाहारी भोजन बेहद कम दर पर उज्ज्वल ब्रज संस्था द्वारा पिछले कई वर्षो से उपलब्ध कराया जा रहा है।

2024-25 की स्वीकृत परियोजनाएँ

– गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर फ़साड़ और इंप्रूमेंट साइनेज का कार्य
– यमुना नदी के घाटों का विकास एंव पुनरुद्धार का कार्य
– गांव जचौंदा में शिल्पग्राम, पड़ाव और जनसुविधा का कार्य
– वृंदावन परिक्रमा मार्ग के अवशेष भाग में सीसी टीवी कैमरे, पीए सिस्टम, आईटीएमएस का कार्य
– यमुना के अक्रूर घाट, देवराह घाट, केसी घाट, मांट रोड घाट, जुगलकिशोर घाट पर क्रूज संचालन
– वृंदावन में ट्यूरिस्ट फेसलिटेशन मल्टीलेवल कार पार्किंग का विकास
– बरसाना में राँकोली पहाड़ी पर फेसिंग का कार्य
– बरसाना में टीएफसी के विस्तार का कार्य
– वृंदावन में टीएफसी विस्तार का कार्य
– जनपद के पौराणिक वनों का विकास

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!