Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 घंटे के अन्‍दर बदला अपना फैसला, एक बार फ‍िर IAS कौशल राज शर्मा को दी वाराणसी के डीएम पद की ज‍िम्‍मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जुलाई 2022, शनिवार,लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 घंटे के अन्‍दर अपना फैसला बदलते हुए एक बार फ‍िर IAS कौशल राज शर्मा को वाराणसी के डीएम पद की ज‍िम्‍मेदारी दी है। 

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादलों में 2006 बैच के आईएएस अधिकारी और वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को प्रयागराज का कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

उनकी जगह एस.राजलिंगम वाराणसी के नए जिलाधिकारी बनाए गए थे, लेकिन योगी आदित्यानाथ सरकार ने देर रात फैसला लिया कि कौशल राज शर्मा अभी वाराणसी के जिलाधिकारी बने रहेंगे। 

शासन ने क‍िए ये बड़े फेरबदल

  • शासन ने 3 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। वहीं गुरुवार देर रात किए गए तबादलों में से 2 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर निरस्त कर दिए हैं।
  • वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का आयुक्त प्रयागराज मंडल के पद पर किया गया तबादला रद कर दिया गया है। वह वाराणसी के डीएम बने रहेंगे।
  • वाराणसी के डीएम के पद पर स्थानांतरित किए गए एस राजलिंगम का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। वह डीएम कुशीनगर बने रहेंगे।
  • आयुक्त आजमगढ़ मंडल विजय विश्वास पंत को अब आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है।
  • निदेशक उद्योग मनीष चौहान उनके स्थान पर आयुक्त आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • रवींद्र कुमार-प्रथम जो डीएम उन्नाव से डीएम कुशीनगर बनाए गए थे, उन्हें अब विशेष सचिव खाद्य एवं रसद के पद पर तैनाती दी गई है।
jagran

पीएम मोदी कर चुके हैं कौशल राज शर्मा को सम्‍मान‍ित

  • पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 57वें जिलाधिकारी के रूप में कौशलराज शर्मा ने नवंबर 2019 में को कार्यभार ग्रहण किया था। बता दें क‍ि पीएम मोदी कौशल राज शर्मा को सम्‍मान‍ित भी कर चुके हैं।
  • यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने शुक्रवार रात को 13 आइएएस (IAS) और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
  • इन तबादलों में विशेष सचिव, मंडलायुक्त, डीएम, नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। 

कौशल राज शर्मा को बनाया गया था प्रयागराज का मंडलायुक्त

  • तबादलों में वरिष्ठ आइएएस अधिकारी संजय कुमार को सचिव, वित्त विभाग से हटाकर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है।
  • राजेंद्र प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम से चित्रकूट और बांदा का मंडलायुक्त बनाया गया। इसके अलावा वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर के डीएम बदले गए।
  • वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ((Kaushal raj Sharma)) को प्रयागराज का मंडलायुक्त न‍ियुक्‍त क‍िया गया था।

एस. राजलिंगम को बनाया गया था वाराणसी का डीएम

  • वाराणसी जिलाधिकारी की कमान एस. राजलिंगम को दी गई थी।
  • राजलिंगम अभी तक कुशीनगर में डीएम थे। वहीं, उन्नाव के डीएम रवीन्द्र कुमार को कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • इसके अलावा फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे अब उन्नाव की डीएम होंगी।
  • बलरामपुर की डीएम श्रुति को फतेहपुर भेजा गया है। वहीं, कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार अब बलरामपुर के डीएम होंगे।
  • अंबेडकरनगर में सीडीओ के पद पर तैनात सुधीर कुमार कानपुर के नए मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। योगी सरकार ने इसके अलावा 20 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं।

बता दें कि इसके पहले पिछले माह सात जून को यूपी में बड़े स्तर पर आइएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसमें लखनऊ और कानपुर समेत नौ जिलों के डीएम के फेरबदल भी शामिल थे। इसके अलावा कई मुख्य विकास अधिकारी भी इधर से उधर किए गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!