Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेशपर्यावरणविशेष

प्रकृति प्रेम का अनूठा जज्बा : प्रकृति संरक्षण में जुटे पर्यावरण प्रेमी अनोप भाम्बु के प्रकृति प्रेम का है हर कोई मुरीद

राजस्थान के जोधपुर निवासी अनोप भाम्बु अब तक लगा चुके हैं सैकड़ों पौधे

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, जोधपुर। जहाँ एक ओर आज जब पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और हरियाली को लोग तरस रहे हैं। जंगल धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। बड़े शहरों में तो हालात यह है कि पौधे लगाने के लिए जगह तलाश करनी पड़ती है। वहीं दूसरी ओर ऐसे दौर में राजस्थान के जोधपुर निवासी अनोप भाम्बु के प्रकृति प्रेम का अनूठा जज्बा है। पर्यावरण एवं हरियाली से उन्हें इतना लगाव है कि वे जहाँ भी पौधों को लगाने के लिए जगह देखते हैं वहाँ पौधे लगाने की ठान लेते हैं। अब तक उन्होंने विद्यालय, गाँव, मंदिर, घर-घर विभिन्न प्रजाति के छायादार, फूलदार और औषधीय प्रकृति के सैकड़ों पौधे लगा चुके हैं।

प्रकृति प्रेम भाम्बु ने बताया कि गाँवों में कई जगह मैंने पौधे लगाए। वे आज बड़े हो चुके हैं। पौधों को बड़े होते देखकर खुशी होती है।
पौधों की देखरेख करने के लिए पेड़ मित्र बनाकर संरक्षण एव संवर्धन का दायित्व सौंपने का कार्य भी किया जा रहा है। मेहमान बनकर कहीं जाना है तो भी पौधे साथ ले जाते है और रोपण करवाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित और जागरूक करते हैं।

पर्यावरण प्रेमी भाम्बु का कहना है कि पदश्री हिमताराम भाम्बु व पर्यावरणविद श्याम सुंदर ज्याणी उनके प्रेरणा स्रोत हैं। पर्यावरण संरक्षण का कार्य दोनों की प्रेरणा से ही संभव हो रहा है।

पर्यावरण से प्रेम करना कोई अनोप भाम्बु से सीखे। मजदूर होने के बावजूद उसमें अनूठा जज्बा है। ग्राम पंचायत की तरफ से सड़क किनारे लगाए गए पौधों में वह रोजाना सुबह शाम पानी देता है। पर्यावरण सरंक्षण के प्रति उसके इस प्रयास की हर कोई सराहना करता है। केंद्र और प्रदेश सरकार का भी उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किया जाए। इसके लिए जनआंदोलन खड़ा किया जाए और पौधरोपण के बाद इनका रख-रखाव करने की जिम्मेदारी भी नागरिक लें। मगर, पौधरोपण करने के बाद उनके संरक्षण पर किसी का ध्यान नहीं रहता है।  

पर्यावरण प्रेमी भाम्बु को मिले सम्मान :
➲ वर्ष 2020 में अंतरास्ट्रीय जाट ससंद अवार्ड से नवाजा,
➲ वर्ष 2021में राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव पर्यावरण वानिकी के रूप में,
➲ वर्ष 2021 में जोधपुर रत्न,
➲ वर्ष 2022 में पर्यावरण समान से नवाजा गया है।

प्रकृति प्रेमी होने से अनोप भाम्बु लोगों के बीच पर्यावरण प्रेमी, वृक्ष मित्र के रूप में पहचाने जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!