Breaking News :
>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण
मनोरंजन

फिल्म पीहू के ट्रेलर ने कर दिया साबित, महज 10 घंटों के अंदर एक मिलियन लोगों ने देखा

मुंबई। फिल्म पीहू कई कारणों से चर्चा में है। कई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी फिल्म पीहू का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया था जिसके बाद से ट्रेलर ने तहलका मचा दिया है। ट्रेलर को महज 10 घंटो के अंदर एक मिलियन व्यूज मिले और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

फिल्म पीहू का ट्रेलर 24 अक्टूबर को रिलीज किया गया। इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर ने ही इस बात को साबित कर दिया है कि, फिल्म का बजट भले ही बहुत कम हो और फिल्म में कोई बड़ी स्टारकास्ट भी न हो तो भी कहानी और कंसेप्ट के बल पर दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाप छोड़ी जा सकती है। चूंकि, फिल्म पीहू के ट्रेलर ने महज 10 घंटों के अंदर एक मिलियम व्यूज हासिल कर लिए हैं। अब यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। फिल्म पीहू एक लो बजट फिल्म है जिसमें कोई नामी स्टार्स नहीं हैं। इसके बावजूद फिल्म के ट्रेलर मात्र ने हलचल मचा दी है। यह छोटी फिल्मों के लिए बड़ी बात है।

पीहू के ट्रेलर में रहस्य और रोमांच साफ तौर पर नजर आता है। ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देता है क्योंकि दो साल की बच्ची एक कमरे में बंद हो जाती है और वहां से बाहर निकलने के लिए वो लगातार प्रयास करती है। इस बीच उसे किस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसे फिल्माया गया है।

फिल्म को लेकर कुछ दिन पहले सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा था कि, मुझे ऐसे निर्देशकों के साथ काम कर सदैव रोमांच का अनुभव होता है जोकि दर्शकों को फिल्मों के माध्यम से ऐसी कहानी बताते है। ये अन्य फिल्मों से बहुत ही अलग होती है। फिल्म ‘पीहू’ इसी प्रकार की फिल्म है, जोकि दर्शकों को एक अलग प्रकार के रोमांच का अनुभव कराएगी। इसकी अन्य विशेषता यह है कि इसकी मुख्य कलाकार मात्र 2 वर्ष की एक छोटी बच्ची है। विनोद कापड़ी का ऐसी फिल्म के माध्यम से मनोरंजन करना असामान्य बात है। वही इस बारे में रॉनी स्क्रूवाला ने कहा था कि, ‘पीहू एक ऐसी फिल्म है जोकि 90 मिनट तक दर्शकों को उनकी सीट से बांधे रखेगी। ये एक वास्तविक कहानी है और लोगों को पसंद आएगी।’

पत्रकार से फिल्मकार बने विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म पीहू को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। पीहू, एक दो साल की बच्ची के एक कमरे में अकेले बंद हो जाने की कहानी है। इस फिल्म में इतना रहस्य और रोमांच है की दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। विनोद कापड़ी की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ को बनाया था जिसमें अन्नू कपूर सहित कई कलाकार नजर आए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!