Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

कोरोना संक्रमण के चलते आइएमए की परम्परायें बदलने जा रही, अफसर बनने के बाद कैडेट घर नहीं बल्कि सीधे अपनी-अपनी यूनिट में जाएंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2020, शुक्रवार। कोरोना संक्रमण के चलते जहां इस बार भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की वर्षों पुरानी कई परंपराएं बदलने जा रही हैं। साथ ही कुछ नई परंपराओं की नींव भी पड़ेगी। हर बार पासिंग आउट परेड के बाद कैडेट ‘अंतिम पग’ पार कर भारत मां की सेवा में अग्रसर होते हैं, लेकिन इस बार अकादमी के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पीपिंग सेरेमनी के बाद अकादमी में पहली बार जेंटलमैन कैडेटों को ‘प्रथम पग’ से भी गुजरना होगा। ऐसा इसलिए कि इस बार अफसर बनने के बाद कैडेट घर नहीं बल्कि सीधे अपनी-अपनी यूनिट में जाएंगे।

इस बार आइएमए की पासिंग आउट परेड का स्वरूप भव्य नहीं बल्कि रस्म अदायगी तक सीमित रहेगा। जेंटलमैन कैडेटों के अभिभावक और रिश्तेदार परेड में शिरकत नहीं करेंगे। अन्य लोगों की संख्या भी सीमित रखी जाएगी। एक तरफ जहां कैडेट मास्क लगाकर कदमताल करेंगे, वहीं हर स्तर पर शारीरिक दूरी का भी पालन किया जाएगा। कसम परेड के बाद कैडेटों के कंधों पर सितारे स्वजन ही लगाते थे, लेकिन ये पहला मौका है, जब यह जिम्मेदारी उनके गुरुजन निभाएंगे।

कोरोना के मोर्चे पर आइएमए तैयार

आपातकाल में जब सब थम जाता है, तब भी सेना अपने कदम नहीं रोकती। भारतीय सैन्य अकादमी इसकी मिसाल है। जहां कोरोना के मोर्चे पर भी कदम-कदम पर पुख्ता व्यवस्था की गई है। कोरोनाकाल में आइएमए ने एक तरफ अपने काम करने के तरीके को बदला, वहीं हर स्तर पर एहतियात भी बढ़ाई है। अकादमी में एक ऐसी मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके होते कोरोना भीतर नहीं घुस सकता।

थ्री लेयर सिक्योरिटी वाली इस मशीन में पहले बॉक्स में बिना किसी सामान को हाथ लगाए शख्स के पूरे शरीर को सैनिटाइज किया जाता है। हूटर बजने के बाद शख्स को दूसरे बॉक्स में जाना होता है। जहां उस शख्स के मोबाइल या दूसरे सभी सामानों को अल्ट्रावायलेट किरणों से गुजरना होता है। इसके बाद तीसरे चरण में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान वाले बॉक्स में रहना होता है। इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही किसी को आइएमए में प्रवेश दिया जाता है।

आइएमए के पास कल दो घंटे जीरो जोन

आइएमए में 13 जून को होने वाली पासिंग आउट परेड के लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस प्लान के तहत आइएमए के आसपास सुबह सात बजे से नौ बजे तक जीरो जोन रहेगा। इस दौरान यहां सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। पुलिस ने इसके लिए डायवर्ट रूट प्लान जारी किया है। लोगों से इसी ट्रैफिक प्लान के अनुसार घर से निकलने की अपील की है।

यह रहेगा यातायात प्लान

  • बल्लूपुर से आने वाले वाहन रांगड़वाला चौकी आइएमए के पास से डायवर्ट कर मिट्ठी बेहड़ी से प्रेमनगर की भेजे जाएंगे।
  • प्रेमनगर से आने वाले वाहनों को एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगड़वाला बैरियर की ओर भेजा जाएगा।
  • विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रैफिक धर्मावाला चौक से शिमला बाइपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।
  • देहरादून से हरबर्टपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाइपास से डायवर्ट कर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
  • देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले समस्त वाहनों को कमला पैलेस से शिमला बाइपास की ओर निकाला जाएगा। उक्त वाहन शिमला बाइपास से विकासनगर की ओर जा सकेंगे।
  • समस्त भारी वाहनों को हरबर्टपुर, शिमला बाइपास चौक तथा बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *