Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डखेल-जगतनैनीतालसामाजिक गतिविधियाँ

तीन दिवसीय “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2023’’, रविवार, 21 मई को हुआ सम्पन्न

राज्यपाल द्वारा टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को किया गया पुरस्कृत

18वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता/चैंपियन दिनेश पंवार रहे।

सभी गोल्फरों ने यहाँ गोल्फ खेलने के साथ-साथ यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का आंनद अवश्य लिया होगा : राज्यपाल

राज्यपाल/अध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने विजेता गोल्फरों को बधाई दी।

गोल्फ क्लब के सचिव/परिसहाय मेजर तरूण कुमार ने इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने विजेता गोल्फरों को बधाई दी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 21 मई 2023, नैनीताल। राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 19 मई 2023 से आयोजित तीन दिवसीय “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2023’’, रविवार को सम्पन्न हो गया। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न हिस्सों से 125 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। राजभवन नैनीताल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल/अध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब, लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 18वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता/चैंपियन दिनेश पंवार रहे। टूर्नामेंट में उपविजेता आशीष जैन घोषित हुए। विजेता बेस्ट नेट विशाल बंसल और उपविजेता ग्रुप कैप्टन विवेक रावत रहे।

टूर्नामेंट में पहली बार होल इन वन का खिताब तीन गोल्फरों, टी.पी. सिंह, विकास टंडन और राघव कारला को मिला। सुपर वेटरन ग्रास कैटेगरी में कर्नल एस.सी. गुप्ता विजेता रहे और सुपर वेटरन रनर बेस्ट नेट में कर्नल यू सी कोठारी विजेता रहे। महिला कैटेगरी में डॉ० सृष्टी धौन विजेता और सुजाता कादयान उपविजेता रही। वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में मयंक गुप्ता विजेता रहे। वेटरन नेट कैटेगरी में ग्रुप कैप्टन एन.पी. सिंह विजेता रहे। विजेन्द्र जीत सिंह तोमर और रुसांक सिजवाली को उदीयमान गोल्फर का खिताब दिया गया। मेधांश एस बिष्ट को सबसे होनहार गोल्फर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में 15-18 आयु वर्ग में विजेता राघव कालरा रहे। (12-15) आयु वर्ग में प्रथम विवान अग्रवाल और 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में मोहम्मद माज मंसूर विजेता घोषित किए गये।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने विजेता गोल्फरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी गोल्फरों ने यहाँ गोल्फ खेलने के साथ-साथ यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का आंनद अवश्य लिया होगा। राज्यपाल ने कहा कि देश के विभिन्न भागों से आए गोल्फ खिलाड़ी और उनके परिजन सही मायनों में उत्तराखंड पर्यटन के ब्रांड ऐम्बेसडर हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जब वे नैनीताल से वापस अपने घरों को जाएंगे तो यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य, यहाँ की की खूबसूरती, यहाँ के अतिथ्य के बारे में और लोगों को बतायेंगे, उन्हें उत्तराखंड का भ्रमण करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस गोल्फ प्रतियोगिता का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य नैनीताल सहित उत्तराखण्ड के पर्यटन का प्रचार-प्रसार करना है।

राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राजभवन गोल्फ कोर्स को आमजन से अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया गया है। राजभवन गोल्फ कोर्स को स्कूली बच्चों के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने गोल्फ में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती रूचि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहाँ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को और अधिक बेहतर किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

गोल्फ क्लब के सचिव/परिसहाय मेजर तरूण कुमार ने इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत, आई जी डॉ० निलेश आनंद भरणे, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ० तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ० नितिन उपाध्याय, गोल्फ क्लब के सबसे पुराने सदस्य स्क्वाड्रन लीडर डी एस मजीठिया, सचिन चमोली, वेद प्रकाश मोहार सहित गोल्फर्स और उनके परिजन उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन गोल्फ कैप्टन कर्नल(रिटा.) हरीश चन्द्र शाह द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!