Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास
खेल-जगत

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां अब तक सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले टी20I मैच में जिम्बाब्वे से भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और 100 रन से जीत हासिल की। अब दोनों ही टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है।

अब तीसरा टी20 मैच 10 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाना है, जहां शुरुआती दो मैच खेले गए। ऐसे में इस पिच पर किसे फायदा मिलेगा, आइए आपको बताते हैं।

कैसा खेलेगी हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच?

दरअसल, भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले गए हैं, जहां पहले मैच में टीम 120 रन भी नहीं बना सकी थी, तो वहीं दूसरे मैच में भारत ने 235 रन का स्कोर बनाया और इसका पीछा करने में जिम्बाब्वे टीम फेल रही। हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच गेंदबाज और बल्लेबाजी दोनों के लिए फायदेमंद है।

शुरुआत में विकेट से पेसर्स को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है स्पिनर्स हावी हो जाते हैं। दोनों शुरुआती मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करते हुए मैच जीती है। ऐसे में तीसरे टी20 में भी जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है।

अगर बात करें आंकड़ों की तो हरारे के इस मैदान पर अब तक 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 25 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, तो वहीं सिर्फ 18 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम मैच को अपने नाम करने में कामयाब हो सकी है। हरारे में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 155 से 160 रनों के बीच देखने को मिला है।

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस 4 बजे होगा।

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण कंहा देख सकते हैं?

भारत के जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज के तीसरे टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल, तेलुगु) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 (अंग्रेजी) पर किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!