Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
खेल-जगत

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा।  2-0 की बढ़त लिए भारतीय टीम राजकोट में जीतती है तो 3-0 की बढ़त के साथ पांच मैचों की सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी। ऐसा होता है तो भारत टी-20 में इंग्लैंड से लगातार पांचवीं सीरीज जीतेगा। भारतीय टीम 2017 से इंग्लैंड पर टी-20 सीरीज में श्रेष्ठता दर्ज करती आ रही है। 2017 में भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2018 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2021 में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से और 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।

कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) और ओपनर संजू सैमसन की बल्ले से फॉर्म जरूर चिंता का विषय है, लेकिन तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन ने इंग्लैंड को अब तक चारों खाने चित किया है। सूर्यकुमार ने पिछले छह टी20 से कोई अर्धशतक नहीं लगाया है। बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त राजकोट के विकेट पर उनके बल्ले से रनों की उम्मीद की जा रही है। वहीं, जोस बटलर की टीम सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी।

सूर्यकुमार ने बीते वर्ष कोई शतक नहीं लगाया
सूर्यकुमार ने पिछले दो मैच में 0 और 12 रन बनाए हैं। पिछले 20 मैचों से उन्होंने टी-20 में कोई शतक भी नहीं लगाया है। 2024 उनके लिए खास नहीं रहा है। उन्होंने अपना अंतिम शतक 14 दिसंबर, 2023 को द. अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में लगाया था। 2024 में उन्होंने सिर्फ चार अर्धशतक लगाए। बीते वर्ष भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद उनकी अगुवाई में टीम ने तो सफलताएं हासिल की हैं, लेकिन उनकी खुद की बल्लेबाजी खास नहीं रही है। पिछली 17 पारियों में उन्होंने 26.81 की औसत से 429 रन बनाए हैं। 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्य सीरीज के पहले मैच में अपना पसंदीदा विकेट के पीछे शॉट लगाने के प्रयास में धीमी गेंद पर आउट हुए थे।

तिलक की फॉर्म मजबूत पक्ष
भारतीय टीम का मजबूत पक्ष तिलक वर्मा की फॉर्म है। चेन्नई में तिलक की नाबाद 72 रन की पारी भारत की रोमांचक जीत का कारण बनी। तिलक पिछली चार पारियों से आउट नहीं हुए हैं। उन्होंने पिछली चार पारियों में नाबाद 107, 120, 19 और 72 रन बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई में तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर पर जमकर हमला बोला। उनका आर्चर पर पलटवार टीम की जीत का कारण बना। जहां संजू सैमसन आर्चर की पटकी हुई गेंदों से तारतम्य नहीं बिठा पा रहे हैं, वहीं तिलक उनके खिलाफ आसानी से रन बना रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में शानदार बल्लेबाजी करने वाले सैमसन को इस सीरीज में शॉर्ट पिच गेंदों पर दिक्कत हुई है।

वरुण पर फिर रहेगा दारोमदार
राजकोट में भी मोहम्मद शमी के खेलने की उम्मीद नहीं है। सूर्यकुमार ने यहां भी एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरने के संकेत दिए हैं। अर्शदीप सिंह ने इकलौते तेज गेंदबाज की भूमिका से न्याय किया है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या उनके साथी की भूमिका निभा रहे हैं। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती शानदार रहे हैं और रवि बिश्नोई ने भी प्रभावित किया। इसी गेंदबाजी आक्रमण के राजकोट में उतरने की उम्मीद है। रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी के चोटिल होने पर टीम में शिवम दुबे या फिर रमनदीप सिंह में से एक को जगह दी जा सकती है। शिवम बीच के ओवर में लंबी हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं। उनके टीम में आने से भारतीय टीम को लेग स्पिनर आदिल रशीद की लय बिगाड़ने का भी मौका मिलेगा।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने किया है निराश
इंग्लैंड का कमजोर पक्ष उसकी बल्लेबाजी रही है। बटलर को छोड़कर अन्य किसी ने प्रभावित नहीं किया है। खासतौर पर खतरनाक हैरी ब्रुक मिस्ट्री स्पिनर वरुण को अब तक समझ नहीं पाए हैं। फिल साल्ट भी नहीं चले हैं। जेमी स्मिथ और ब्राइडन कार्स ने पिछले मैच में कुछ रंग दिखाया है, लेकिन इंग्लैंड को सीरीज में बने रहने के लिए राजकोट में अपने बल्लेबाजी से बड़ी पारी चाहिए। आर्चर ने पहले मैच में प्रभावित किया, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 60 रन दिए। आर्चर और मार्क वुड की जोड़ी को भी अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!