Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के तीसरे दिन की शुरूआत रमन सेवा समिति तपोवन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से हुई

मेले में कल बुधवार सांय तक दो दिन में स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से अपने उत्पादों की लगभग 13 लाख तक की बिक्री गई।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 5 अक्टूबर 2023, टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत पूर्णानन्द खेल मैदान मुनि की रेती में 03 सितम्बर से 12 सितम्बर, 2023 तक दस दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के तीसरे दिन गुरूवार कोे पहले सत्र में रमन सेवा समिति तपोवन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई तथा ग्राम्य विकास विभाग, उरेडा विभाग के गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किये गये। द्वितीय सत्र में सूचना विभाग की जौनपुर कला मंच, संस्कृति विभाग की सुर सरिता सांस्कृतिक एवं सामाजिक तथा युवा कल्याण विभाग की खुशी चैरिटेबल संस्थान के सांस्कृतिक दलों के कलाकारों तथा शिक्षा विभाग के रा.प्रा.वि. ढालवाला द्वारा लोक नृत्य, लोक गायन के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां दी गई। वहीं मेले में जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसके तहत गुरूवार को महिला/युवक मंगल दल जाखणीधार द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।

गुरूवार को सरस आजीविका मेले में जिला सेवायोजन कार्यालय तथा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद् रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर 54 पुरूष एवं 38 महिलाओं द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में 31 प्रतिष्ठित कम्पनियों/नियोजकों के द्वारा लगभग 03 हजार 38 विभिन्न रिक्तियों/पदों के सापेक्ष चयन की प्रक्रिया की गई। इनमंे डेवलेपमेंट मैनेजर, लैब कैमिस्ट, मशीन ऑपरेटर, मैनेजर, सेल्स इक्जीक्यूटिव, फिटर, वेल्डर, ड्राइवर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन, आई.टी.आई. ट्रेनी, नेशनल एपै्रन्टिस (आईटीआई/डिप्लोमा), सेल्स मैनेजर, सेल्समैन शामिल है।

प्रबन्धक राज्य मिशन एनआरएलएम रोहित सिंह ने बताया कि मेले में उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों के अब तक 138 स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने स्टॉल स्थापित किये गये हैं, जिसमें उत्तराखण्ड के 95 तथा अन्य राज्यों के 43 स्टॉल शामिल हैं। इसके साथ ही मेले में अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के 50 स्टॉल स्थापित किये गये हैं।

विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी द्वारा किया गया सरस मेले में प्रतिभाग। इस अवसर पर उनके द्वारा स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का निरीक्षण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, डीईओ वी.के. ढौंडियाल, ईई एमआई बृजेश गुप्ता, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, जिला साहसिक खेल अधिकारी के.एस. नेगी सहित अन्य गणमान्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सांस्कृतिक दल, महिला/युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, स्कूली बच्चे एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

कल 06 अक्टूबर, 2023 को सांय 6 बजे से लोक गायक गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके साथ ही ग्राम्य विकास विभाग, सूचना विभाग, संस्कृति विभाग, शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग आदि के तत्वाधान में गोष्ठियाँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!