Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बीच चटख धूप खिलने से सामान्य से अधिक बना तापमान

जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने लगा है। मानसून की विदाई के बीच दिन में चटख धूप खिलने लगी है। इससे पारा भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। बारिश के विदाई के साथ ही तापमान अब शुष्क होने लगा है।

अक्टूबर के पहले पखवाड़े में प्रदेश में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने के आसार हैं। जबकि उत्तराखंड से आज मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार समेत ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है। हालांकि, अभी उत्तराखंड के अन्य जिलों से मानसून की औपचारिक विदाई नहीं हुई है। इसके अलावा बीते कई दिनों से ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का क्रम भी थमा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में खासकर कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछार दर्ज की जा रही है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में पारा भी सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज मंगलवार को पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि, निचले क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है।

इसके बाद अगले एक सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप खिलने से ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। लोगों को अब जल्द ही बर्फबारी का नजारा भी देखने को मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!