Breaking News :
>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
फिल्म-जगत

8 जनवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीज़र, मेकर्स ने की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 6 जनवरी 2026, देहरादून। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से फिल्म से जुड़ी अपडेट्स का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब मेकर्स ने बड़ी घोषणा कर दी है। फिल्म का टीज़र 8 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।

खास बात यह है कि टीज़र रिलीज की तारीख यश के जन्मदिन के साथ तय की गई है, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मेकर्स इस खास मौके को यादगार बनाना चाहते थे और इसी वजह से टीज़र लॉन्च के लिए यश का जन्मदिन चुना गया।

‘टॉक्सिक’ पहले ही रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यश का बदला हुआ अवतार बताया जा रहा है। इस फिल्म में वह अपने अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग और नए अंदाज में नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास कर रही हैं। ‘टॉक्सिक’ को एक स्टाइलिश गैंगस्टर ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें दमदार एक्शन के साथ-साथ भावनात्मक पहलुओं को भी गहराई से दिखाया जाएगा। मेकर्स का दावा है कि फिल्म कहानी और प्रस्तुति दोनों स्तरों पर दर्शकों को चौंकाएगी।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। मेकर्स पहले ही इन कलाकारों के लुक्स जारी कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की तैयारी है। टीज़र के ऐलान के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं, और फैंस अब 8 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!