Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
फिल्म-जगत

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीज़र रिलीज, हमजा अली मजारी का दिखा खतरनाक अवतार

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 फरवरी 2026, देहरादून। लंबे समय से जिस पल का दर्शक इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ ही गया। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीज़र आज जारी कर दिया गया है। टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक दिन पहले ही रणवीर सिंह ने टीज़र को लेकर इशारा किया था, जबकि आज सुबह फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर उन्होंने उत्सुकता और बढ़ा दी थी। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टीज़र ने फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा चरम पर पहुंचा दी है।

रणवीर सिंह के पहले पोस्टर ने बढ़ाया था रोमांच

टीज़र से पहले सामने आए फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के इंटेंस और आक्रामक रूप में नजर आए थे। लाल रंग की पृष्ठभूमि, मूसलाधार बारिश और गंभीर भाव-भंगिमा में खड़े रणवीर ने फिल्म के मूड को साफ तौर पर बयां कर दिया था। पोस्टर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा था— “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है”, जिसने फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बदले की कहानी पर टिका है ‘धुरंधर: द रिवेंज’

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी जारी है और हाल ही में सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों ने कहानी को लेकर कई कयासों को जन्म दिया है। तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) के बीच तनावपूर्ण हालात दिखाए गए हैं। सीक्वल की कहानी मुख्य रूप से हमजा के बदले के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, साथ ही ‘बड़े साहब’ की असली पहचान से भी पर्दा उठेगा। इसके अलावा फिल्म में जसकिरत सिंह रंगी, यानी हमजा की पिछली जिंदगी की झलक भी देखने को मिलेगी।

बॉक्स ऑफिस पर पहली ‘धुरंधर’ ने रचा था इतिहास

पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। अब सीक्वल से भी दर्शकों को उसी स्तर के एक्शन और ड्रामा की उम्मीद है।

(साभार)

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *