Breaking News :
>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के साथ है पंजाब की जनता का समर्थन – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने पटियाला ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के पक्ष में किया प्रचार

पटियाला/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकट मिनी सचिवालय, पटियाला ग्रामीण, पंजाब में पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की हर सभा में जनता का समर्थन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। उन्होंने जनता से पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। 1 जून को होने वाले चुनाव में हर एक वोट भाजपा को जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हर पल देशवासियों को समर्पित किया है। जिसके फलस्वरूप आज भारत आर्थिक, सामाजिक, और वैज्ञानिक रूप से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, लखपति दीदी योजना आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। देश के 11.8 करोड़ किसानों को सीधे किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। एमएसपी को बढ़ाकर किसानों को उचित मूल्य देने का काम किया है। आज फसल बीमा योजना शुरू होने से किसानों को राहत मिली है। आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादाें के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी सिख धर्म के बड़े स्थल हैं। उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब के कपाट खुल गए हैं। हेमकुंड यात्रा बहुत कठिन होती है। हेमकुंड साहिब यात्रा को सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने वहां रोपवे का शिलान्यास कर दिया है। चार धाम यात्रा चल रही है। चार धाम के साथ मानसखंड यात्रा भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं में किसी तरह का कोई भेदभाव नही होता। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों की तुष्टिकरण की राजनीति भारत की एकता अखंडता के लिए खतरा है। तुष्टिकरण की राजनीति में कांग्रेस इतने नीचे गिर गई है कि वो अब आपकी आधी कमाई छीनने की बात करती है। कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता हासिल कर घोटाला करना है। 2014 से पहले हर दिन घोटाले हुआ करते थे। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे विश्व में हमारा मान सम्मान स्वाभिमान बड़ा है। आज पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। मोदी जी ने रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाकर भारतीय बच्चों को विदेश की धरती से सकुशल निकाला। आप पार्टी ने भ्रष्टाचार में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर ठगबंधन बनाया है।

मुख्यमंत्री ने जनता से पटियाला से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, विधायक गुरमिर सिंह, अजीत गोबचड़े एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!