Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

आईएचएम के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को प्रदर्शित किया : महाराज

75वें स्वतंत्रता दिवस पर आई० एच० एम० ने बनाये तीन रंगो से निर्मित 75 प्रकार के व्यंजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2022, शनिवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आई० एच० एम० में शैफ कम्पीटीशन, मॉकटेल कम्पीटेशन तथा हाउस कीपिंग कम्पीटीशन के प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ राष्ट्र ध्वज के तीन रंगों की रंगोली तथा तीन रंगो से निर्मित 75 प्रकार के व्यंजनों का अवलोकन किया।

प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को पर्यटन विकास परिषद के गढ़ी कैंट स्थित आई० एच० एम० में वहाँ के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्र ध्वज के तीन रंगों की रंगोली तथा तीन रंगो से निर्मित 75 प्रकार के व्यंजनों का अवलोकन करने के साथ-साथ शैफ कम्पीटीशन, मॉकटेल कम्पीटेशन तथा हाउस कीपिंग प्रतियोगिता के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आई० एच० एम० के छात्र-छात्राओं संस्थान के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और सभी कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में अपने सांस्कृतिक और गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “हर घर तिरंगा अभियान” की 13 अगस्त से शुरूआत की है। इसी के तहत आई० एच० एम० संस्थान के द्वारा भी विशेष प्रदर्शन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आई० एच० एम० संस्थान 13 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। इसी के तहत कुछ प्रतियोगिताएं जैसे शैफ कम्पीटीशन, मॉकटेल कम्पीटेशन तथा हाउस कीपिंग कम्पीटीशन आयोजित करने के अलावा 14 एवं 15 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आई० एच० एम० के मुख्य आकर्षण राष्ट्र ध्वज के तीन रंगों की रंगोली तथा तीन रंगो से निर्मित 75 प्रकार के व्यंजन रहे हैं। इन व्यंजनों में सैंडविच, समोसे, इडली, केक, बिस्कुट, पिजा, मॉकटेल, चाउमिन, रायता, वैजपुलाओ, मुजकेक, मोमो, घेवर, स्प्रिंग रोल, ढोकला, फिरनी, खीर, पोहा, पास्ता, फूट सलाद, हरा सलाद, बेकड वैजीटेबल, चॉकलेट, एकलेयरस, स्वीज रोल, नारियल लड्डू रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी, श्रीखण्ड आदि का प्रदर्शन यहां अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं की मेहनत और राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को प्रदर्शित करता है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस अवसर पर आई० एच० एम० में आयोजित शेफ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुशांक पुंडीर और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आशीष पंत, बेकरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दीपक बिनवाल व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सुशांत उनियाल, मॉकटेल प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फैसल खान, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अक्षत मल्होत्रा, जबकि कक्ष डिवीजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निधि और सेलेस्टिना के अलावा द्वितीय स्थान पर रहे तनिश पांडे, शिवालिक राणा, नवनीत राजेंद्रन और निहारिका अग्रवाल को सम्मानित करने के साथ-साथ पुरस्कृत भी किया।

कार्यक्रम में आई० एच० एम० संस्थान प्राचार्य डॉक्टर जगदीप खन्ना सहित अनेक छात्र-छात्रायें और संस्थान के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!