Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दो फरवरी को होगी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, १ फ़रवरी २०२१, सोमवार, देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक दो फरवरी को सचिवालय में वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक में राज्य के आगामी बजट और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले सत्र की तिथि समेत अन्य विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

केंद्र सरकार सोमवार को बजट पेश कर दिया है। ऐसे में राज्य को किन-किन योजनाओं में लाभ मिला, इसे लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। इस सबको देखते हुए राज्य सरकार भी अपने बजट की तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा है कि राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को होने वाली बैठक में बजट प्रस्तावों को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

इसके अलावा सरकार ने विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसकी तिथि तय होनी बाकी है। इस बारे में भी दो फरवरी को फैसला लिया जा सकता है। साथ ही हरिद्वार कुंभ समेत अन्य विषयों पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।

केंद्र सरकार द्वारा पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने को लेकर लिए गए निर्णय पर प्रदेश में भी सोमवार को एसओपी जारी हो सकती है। यहां भी पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुल सकते हैं। प्रदेश में अभी सिनेमाघर पचास फीसद क्षमता के साथ संचालित हो रहे हैं। अब केंद्र ने इन्हें पूरी क्षमता के साथ चलाने का निर्णय ले लिया है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में भी यही व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके साथ ही संचालकों को केंद्र की भांति ही कोविड-19 से रोकथाम के लिए जारी किए गए सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने को कहा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!