Breaking News :
>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
खेल-जगतताज़ा खबरें

महेंद्र सिंह धौनी के मन में अभी भी कायम है देश के लिए खेलने का जज्बा – करना चाहते हैं टीम में वापसी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल, 2020, शनिवार। महेंद्र सिंह धौनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं और इसमें कोई शक भी नहीं है। धौनी के खेल पर उनकी बढ़ती उम्र का असर जरूर पड़ा है, लेकिन देश के लिए खेलने का जज्बा उनके मन में अभी भी कायम है। साल 2019 वनडे विश्व के सेमीफाइनल में धौनी के आउट होने के साथ ही भारत का फिर से विश्व कप जीतने का सपना टूट गया था, लेकिन उसके बाद से क्या किसी को पता था कि भारत का सबसे सफल कप्तान टीम में वापसी के लिए इस कदर बेसब्री से इंतजार करेगा।

सच तो ये है कि अगर धौनी भारतीय टीम के लिए नहीं खेलना चाहते तो वो कोई बड़ा फैसला कर लेते पर शायद ऐसा नहीं है। उन्हें आइपीएल का इंतजार है जो इस वक्त 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित है। आइपीएल धौनी की वापसी के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है, लेकिन ये कब होगा इस पर संशय कायम है तो क्या धौनी की वापसी अब टीम इंडिया में नहीं हो पाएगी और वो जल्दी ही संन्यास ले लेंगे। इस बात से फिलहाल तो पर्दा उठ गया है कि अपने संन्यास या रिटायमेंट के बारे में वो क्या सोचते हैं।

धौनी रांची से हैं और उनके एक दोस्त जो यहीं से ताल्लुक रखते हैं उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए साफ किया कि माही अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं और वो अभी भी भारत के लिए खेलना चाहते हैं। धौनी के मित्र ने बताया कि जब भी कोई माही से संन्यास के बारे में बात करता है तो वो गुस्सा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि धौनी पिछले कुछ महीनों से काफी कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें पता है कि वो अब युवा नहीं हैं और इस उम्र में फिटनेस के लिए जो जरूरी है वो सबकुछ कर रहे हैं और खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। माही का इस वक्त पहला लक्ष्य आइपीएल में बेहतर प्रदर्शन करना है और फिर टीम इंडिया में वापसी पर उनका सारा ध्यान केंद्रित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!