Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

देहरादून में बहुत तेजी से गिर रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 6 जून 2021 को 121 नए पाॅजिटिव मामले सामने आये

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2021, सोमवार, देहरादून। देहरादून में बहुत तेजी से गिर रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ। जिस तेजी से कोरोना का ग्राफ ऊपर चढ़ा, अब उसी तेजी के साथ नीचे भी आ रहा है। इसी देहरादून में सात मई को कोरोना की संक्रमण दर 34.36 फीसद पर जा पहुंची थी। 24 घंटे में 3979 नए मामले दर्ज किए गए थे और स्वस्थ होने वालों की संख्या महज 1247 थी। अब करीब एक माह बाद हालात बेहद आशाजनक हैं। जिले का रिकवरी रेट 95.34 फीसद हो गया है और एक्टिव केस (सक्रिय मामले) महज 1231 यानी 1.12 फीसद रह गए हैं। हालांकि, इस दरमियान 3290 व्यक्तियों की मौत भी हुई। रिकवरी रेट में दून प्रदेश में पहले स्थान पर है। सर्वाधिक 19.65 फीसद एक्टिव केस बागेश्वर जिले में हैं और इसके बाद 17.61 फीसद के साथ पिथौरागढ़ दूसरे स्थान पर। देहरादून के करीब एक भी जिला नजर नहीं आ रहा और इसके बाद तीन फीसद रिकवरी रेट के साथ ऊधमसिंह नगर का स्थान है।

जिलाधिकारी डॉ० आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हमारी मशीनरी ने अथक प्रयास किए। जिस समय कोरोना निरंतर ऊपर चढ़ रहा था, उस समय रोकथाम के हर मोर्चे पर काम किया गया। अच्छी बात यह रही कि सरकार और उच्च अधिकारियों ने भी औपचारिकताओं को दरकिनार कर जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिया।

[box type=”shadow” ]संक्रमण दर:

  • तिथि——–नए मामले—-संक्रमण दर (फीसद में)
  • 01 जून——-279———3.69
  • 02 जून——-273———2.73
  • 03 जून——-136———2.21
  • 04 जून——–203——–3.11
  • 05 जून——–127——–2.75
  • 06 जून——–121———2.82

प्रदेश में एक्टिव केस:

  • जिला——————एक्टिव केस—दर (फीसद में)
  • देहरादून—————-1231———1.12
  • ऊधमसिंह नगर——-1119———03
  • नैनीताल—————-1395——–3.64
  • पौड़ी———————1643——–3.64
  • उत्तरकाशी————–586———4.86
  • हरिद्वार—————-2544———5.06
  • रुद्रप्रयाग—————–461———5.46
  • चंपावत—————–597———8.22
  • अल्मोड़ा—————-974———8.47
  • टिहरी—————–1414———9.13
  • चमोली—————-1406——–11.87
  • पिथौरागढ़————-1675——–17.61
  • बागेश्वर—————1080———19.65[/box]

जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 6 जून 2021 को प्राप्त हुई रिपोर्ट में 121 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 109565 हो गयी है, जिनमें कुल 104463 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1231 व्यक्ति उपचाररत हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!