Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

अतिक्रमण पर सुस्त पड़ी प्रशासन की रफ्तार, मिटा दिए लाल निशान

देहरादून: हाई कोर्ट के आदेश पर चिह्नित अतिक्रमण को हटाने पर जहां प्रशासन की कार्रवाई सुस्त पड़ गई है। वहीं स्वयं अतिक्रमण हटाने का वादा भी लोग भूल गए हैं। इसके उलट शहर के कई इलाकों में लाल निशान मिटाने का काम भी शुरू हो गया है। इससे स्वयं अतिक्रमण हटा चुके लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी हैं। इधर, हाईकोर्ट के आदेश के 50 दिन के भीतर शहर में 50 फीसद तक ही अतिक्रमण हटा है।

हाईकोर्ट के आदेश पर 27 जून को प्रशासन ने शहर को चार जोन में बांटते हुए सड़क, नाली, फुटपाथ और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। 16 अगस्त को अभियान को पूरे  50 दिन हो गए हैं।

इस दौरान चकराता रोड, रायपुर रोड, सहस्रधारा रोड, हरिद्वार रोड, ईसी रोड और कुछ हिस्से में सहारनपुर रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चली। शहर के सबसे ज्यादा अतिक्रमण से अटे पड़े राजपुर रोड, प्रेमनगर बाजार, पलटन बाजार, ङ्क्षरग रोड समेत कई लिंक सड़कों पर अतिक्रमण पर लाल निशान तो लगाए गए। मगर, यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 20 जुलाई के बाद से ठप है।

स्थिति यह है कि इन जगहों पर लोगों ने अतिक्रमण से लाल निशान मिटाने शुरू कर दिए हैं। ईसी रोड पर सबसे ज्यादा खराब स्थिति बनी हुई है। हरिद्वार रोड, नेशविला रोड, कालीदास रोड, हाथीबड़कला रोड पर भी अतिक्रमण खड़े हैं।

बकरीद के बाद तेजी पकड़ेगा अतिक्रमण अभियान

अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि कांवड़ ड्यूटी के बाद फोर्स वापस लौट आई है। लेकिन, बारिश और दूसरे कारणों के चलते कार्रवाई कुछ धीमी रही। अब 22 अगस्त को बकरीद है। ऐसे में फोर्स सुरक्षा और व्यवस्था में रहेगी। इससे पहले भी कुछ जगह अभियान चलाया जाएगा। ईद के बाद तेजी से चारों जोन में अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी।

बंजारावाला में पांच मीटर तक खुल गई सड़क 

कारगी चौक से बंजारावाला को जाने वाली सड़क पर करीब पांच मीटर तक अतिक्रमण चिह्नित किया गया। यहां अभी जेसीबी की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। लेकिन, लाल निशान लगते ही व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। यहां कारगी चौक से बंजारावाला, वृंदा गार्डन के बीच दोनों ओर बड़ी संख्या में होटल, दुकानें और घर अतिक्रमण की जद में आए हैं। कई घरों को लोगों ने स्वयं तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!