Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्‍ली और इसके आसपास के राज्‍यों में वायु प्रदूषण से स्थिति बेहद खराब

  • हर जगह पर धुएं और धुंध की चादर बिछी हुई नजर आ रही है

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 नवंबर 2021, रविवार, नई दिल्ली। उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से समस्‍या बढ़ती दिखाई दे रही है। राजधानी दिल्‍ली में तो हालात बेहद खराब हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के सख्‍त रुख के बाद दिल्‍ली सरकार  की आपात बैठक में इसको देखते हुए कई कड़े कदम भी उठाए गए हैं। बता दें कि दिवाली के बाद से ही दिल्‍ली समेत दूसरे राज्‍यों के विभिन्‍न शहरों में वायु प्रदूषण की वजह से एक्‍यूआई लेवल भी काफी बढ़ा हुआ है। दिल्‍ली के आनंद विहार इलाके में एक्‍यूआई लेवल रविवार सुबह 8 बजे 446 तक पहुंच गया जो गंभीर श्रेणी में आता है। इसी तरह जहांगीर पुरी में ये 403 था। दिल्‍ली के अन्‍य इलाकों में एक्‍यूआई की श्रेणी खराब से बेहद खराब के बीच रही है।

वायु प्रदूषण का बढ़ता स्‍तर केवल दिल्‍ली में ही नहीं बल्कि इसके आसपास के दूसरे राज्‍यों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्‍ली से सटे उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का भी यही हाल है। यहां पर सुबह 9 बजे 370-377 के बीच एक्‍यूआई का स्‍तर रिकार्ड किया गया है। सुबह 7 बजे यहां का एक्‍यूआई लेवल 390 और 8 बजे 380 रिकार्ड किया गया था, जो की बेहद खराब स्थिति है। इसी तरह से हापुड़, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, फिरोजाबाद, गोरखपुर में ही  भी वायु प्रदूषण का स्‍तर इसी तरह से बेहद खराब रिकार्ड किया गया है। कानुपर में एक्‍यूआई का स्‍तर खराब 210-278 रिकार्ड किया गया। लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद के विभिन्‍न इलाकों में भी एक्‍यूआई का स्‍तर खराब से बेहद खराब के बीच ही रहा है।

एएनआई के मुताबिक एक तरफ जहां इन राज्‍यों में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ इससे बचने के लिए लोग शिमला का रुख कर रहे हैं। दिवाली के बाद जहां कई शहरों में एक्‍यूआई का स्‍तर बढ़ा है वहीं शिमाला में सैलानियों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में एक्‍यूआई का स्‍तर दूसरे राज्‍यों के अलावा बेहतर है। यही वजह है कि यहां पर आने वाले सैलानियों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है। स्‍थानीय होटल मालिक राशित मल्‍होत्रा के मुताबिक होटल में रोजाना 70-80 फीसद तक भर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!