Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
मनोरंजन

कपिल को टक्कर देने आ रहे सुनील ग्रोवर का शो इस दिन से आएगा, पहला वार सिंबा का

मुंबई। छोटे परदे के दो कॉमेडियंस कभी अपनी दोस्ती के लिए मशहूर थे और दोनों में मिल कर हंसी का हंगामा खड़ा किया था लेकिन जब से उनकी दोस्ती टूटी है ख़बरों का बाज़ार हमेशा गर्म रहा है। अब इन दोनों के बीच कॉमेडी का टकराव होने जा रहा है।

सुनील ग्रोवर जल्द ही अपना नया शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम होगा ‘कानपुर वाले खुरानाज़’। इस कॉमेडी शो के पहले गेस्ट होंगे सिंबा के हीरो रणवीर सिंह और इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी। दोनों ने शो की शूटिंग कर ली है और ख़ूब धमाल किया है l ये शो 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है और हर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे आएगा l

 

रणवीर सिंह ने इस शो की शूटिंग कर ली है और वो शादी के बाद अपनी पहली टीवी अपीयरेंस देंगे। शो में रणवीर के साथ रोहित शेट्टी भी नज़र आयेंगे। सुनील ग्रोवर को अपने शो के लिए किसी नए कम्बीनेशन की तलाश थी। रणवीर और रोहित का ये गठजोड़ पहली बार बना है। अपनी शादी की पार्टियों से लौट कर रणवीर सिंह ने सिंबा का प्रमोशन शुरू कर दिया है और उसी के तहत इस शो की शूटिंग की है । इस शो में उनके साथ कुणाल खेमू, सना खान, देवयांश, अली असग़र और उपासना सिंह भी हैं

गौरतलब है कि कपिल शर्मा भी 23 दिसंबर से अपने नए शो को लॉन्च करने वाले हैं। इस बार उनके शो में कई कॉमेडियंस होंगे। खबर है कि इस शो में भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, किकू शारदा जैसे कलाकार भी शामिल होंगे। कपिल की दिसंबर में ही उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी है। कपिल के शो को इस बार सलमान खान की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है और पिछले दिनों ये ख़बर आई थी कि सलमान ने ही सुनील और कपिल का पैचअप करवा दिया है। सुनील सलमान खान की फिल्म भारत में अहम् रोल में हैं। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!