Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
देश

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का ट्रायल की शुरुआत करेगा, जो अगस्त में 5,000 भारतीय वॉलंटियर्स पर होगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2020, बुधवार। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआइआइ) ने मंगलवार को कहा कि वह सभी आवश्यक अनुमति मिलने के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन कैंडिडेट का ट्रायल अगस्त के अंत तक पांच हजार भारतीय वॉलंटियर्स पर शुरू करेगी। कंपनी ने यह भी उम्मीद जताई है कि सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल जून तक वह वैक्सीन लांच कर देगी। पुणे स्थिति कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक कंपनी है।

कोरोना वैक्सीन के उत्पादन और सप्लाई के लिए यूनिवर्सिटी ने कंपनी के साथ किया है करार

एसआइआइ के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि कंपनी ने वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण पूरा होने से पहले ही उसकी 30 करोड़ खुराक तैयार करने पर 20 करोड़ डॉलर (करीब 1500 करोड़ रुपये) खर्च करने का खतरा उठाने का फैसला किया है। इसका मकसद ये है कि अगर तीसरे चरण का ट्रायल भी सफल रहता है तो कंपनी ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन सप्लाई कर सके। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने सोमवार को एलान किया ता कि इंसानों पर वैक्सीन के पहले चरण का परीक्षण संतोषजनक है। दुनिया में कई कंपनियां वैक्सीन तैयार करने की रेस में जुटी हैं, जिसमें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी सबसे आगे है।

60 देशों की करीब तीन अरब आबादी के लिए उसकी सप्लाई के लिए एसआइआइ के साथ करार

पूनावाला ने कहा कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन के उत्पादन और भारत और अन्य 60 देशों की करीब तीन अरब आबादी के लिए उसकी सप्लाई के लिए एसआइआइ के साथ करार किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ट्रायल शुरू करने के लिए दो दिन के भीतर भारत के दवा महानियंत्रक के यहां लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी। वहां से एक से दो हफ्ते में हमे अनुमति मिल जाने की उम्मीद है। उसके बाद करीब तीन हफ्ते वॉलंटियर्स को अस्पतालों में लाने में लगेंगे। इस तरह एक से डेढ़ महीने के भीतर ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है।

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा है कि सरकार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन के भारत में तीसरे चरण के ट्रायल में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कंपनी को आवश्यक अनुमति जल्द से जल्द मिले। जरूरत पड़ने पर कंपनी को संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत के साथ ही दुनिया के अन्य देशों के लोगों तक भारतीय वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!