Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

कुंभ मेले में चाक-चौबंद रहेगी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा, होल्डिंग एरिया में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को गुजरना होगा डीएफएमडी से

आकाश ज्ञान वाटिका, १ फ़रवरी २०२१, सोमवार। कुंभ मेले में रेलवे स्टेशन की सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। प्लेटफार्मों के अलावा पूरे स्टेशन परिसर में 130 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही होल्डिंग एरिया में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से गुजरना होगा। बैगेज स्केनर मशीन से सामानों की जांच करानी भी अनिवार्य होगी।

कुंभ मेले को दिव्य और भव्य के साथ सुरक्षित बनाने को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए झंडा मेला ग्राउंड और मेला प्लेटफार्म संख्या नौ के समीप होल्डिंग एरिया बनाया गया है। इसमें प्रवेश से पहले प्रत्येक श्रद्धालु को डीएफएमडी से होकर गुजरना होगा। इसके साथ ही हैंड हेल्ड मैटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से स्वयं की जांच करानी होगी।

आरपीएफ इंस्पेक्टर डीएस चौहान ने बताया कि कुंभ को लेकर एक कंपनी आरपीएफ आ चुकी है। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर नजर रखने को 130 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। डीएफएमडी, एचएचएमडी के अलावा बैगेज स्केनर मशीन आदि की मांग की गई है।

संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की निगरानी के लिए रेल आरक्षण केंद्र के ऊपर ज्वाइंट कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां रेलवे आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी तैनात रहेंगे। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति में कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी तत्काल हरकत में आएंगे। इसके अलावा जगह-जगह आरपीएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!