Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
राजनैतिक-गतिविधियाँ

शाहीन बाग में जाने वालों की सुरक्षा जांच कड़ी की गई, तो लोगों की संख्या भी कम होने लगी

दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा काफी गरमा रहा है। भाजपा, आप और कांग्रेस शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप कर रही हैं। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटीजन (NRC) के विरोध में शाहीन बाग धरने में जाने वालों की सुरक्षा जांच कड़ी की गई, तो यहां आने वाले लोगों की संख्या भी कम होने लगी है। अभी कुछ दिन पहले ही धरने पर बैठे लोग दो गुटों में बंट गए थे। हालांकि, कुछ देर बाद विवाद खत्म हो गया था। लेकिन, इसका असर अब साफ दिखने लगा है। शाहीन बाग में जहां पहले धरनास्थल प्रदर्शनकारियों से खचाखच भरा रहता था, अब वो खाली नजर आता है। टेंट के अंदर महिलाओं की मौजूदगी भी कम होने लगी है। सड़क के बीचोंबीच चलाए जा रहे लंगर को सड़क किनारे शिफ्ट कर दिया गया है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

फायरिंग का मामला सामने आने के बाद धरनास्थल पर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की टुकडि़यों को तैनात कर दिया है। वहीं, बिना चेकिंग के किसी को भी धरनास्थल पर जाने नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शनकारी अपने स्तर पर भी धरना स्थल पर आने वाले लोगों की चेकिंग कर रहे हैं। 51 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार चौपट हो गया है और स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय दुकानदार पिछले 50 दिनों से दुकान का शटर तक नहीं खोल पाए हैं। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि दुकानें बंद होने से उनमें भरा सामान खराब हो रहा है।

दीवारों पर बना रहे पेंटिंग

प्रदर्शन के दौरान स्टेज से कुछ दूरी पर छात्र अपना विरोध जताते हुए आसपास के घरों की दीवारों पर पेंटिंग बना रहे हैं। लोहे की पाइप से बनी स्टेज पर बैठकर तकरीबन 10 से ज्यादा छात्र ऐसी तस्वीरें बना रहे हैं, जिनमें दादियों के हाथ में संविधान की किताब पकड़े हुए पें¨टग बनाई गई है। छात्रों का कहना है कि इतनी सर्दी में दादियां सड़कों पर बैठी हैं और यही हमारी हिम्मत है। दूसरी तरफ इस प्रदर्शन को सड़क से हटवाने के लिए स्थानीय लोग भी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्होंने तत्काल सड़क खाली करवाने की मांग की है।

…तो शाहीन बाग वाले टेंट उखाड़कर भाग जाएंगे!

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनरज चुनावी लाभ के लिए शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में यह प्रदर्शन शुरू हुआ है। आम आदमी पार्टी इसे बढ़ावा दे रही है। भाजपा की सरकार बनते ही शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाले खुद अपना टेंट समेटकर चले जाएंगे। इससे पहले दिल्‍ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी कुछ इसी तरह का बयान शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों के लिए दे चुके हैं। मोदी सरकार के इरादे साफ हैं कि वह किसी भी कीमत पर सीएए के मुद्दे पर झुकने वाले नहीं हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!