Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
खेल-जगत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म बढ़ा रहा टीम इंडिया की चिंता

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025, नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया आज यानि गुरुवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बढ़त को और मजबूत करने उतरेगी। कटक में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से एकतरफा दबदबा बनाते हुए दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। अब मुल्लांपुर में नजरें इस बात पर होंगी कि टीम मैनेजमेंट विजयी संयोजन को बरकरार रखते हैं या फिर किसी बदलाव पर दांव खेलते हैं।

गिल की वापसी फीकी, टीम को दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

पहले टी20 में भारत ने वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और हर्षित राणा को बाहर रखा था। सबसे ज्यादा चर्चा सैमसन को बाहर किए जाने की रही, जबकि अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली। चोट से उबरकर लौटे गिल खुद को साबित नहीं कर सके और मात्र 4 रन पर आउट हो गए। पिछले कुछ महीनों से उनके फॉर्म पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में दूसरे टी20 में उनसे बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी।

गिल को टीम से बाहर करने की संभावना कम है, लेकिन उन्हें यह तय करना होगा कि पावरप्ले में वे अपनी भूमिका कैसे निभाएं क्योंकि उनकी खेलने की शैली अभिषेक शर्मा जैसी आक्रामक नहीं है।

सूर्यकुमार यादव की लय पर बढ़ती चिंता

कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म भी टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा रहा है। टी20 विश्व कप 2026 से पहले सूर्यकुमार का लय में लौटना बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद में है ताकि मध्यक्रम की मजबूती बरकरार रह सके।

सैमसन की प्लेइंग-11 में वापसी मुश्किल

टीम इंडिया अपने विजयी संयोजन को बदलने के मूड में नहीं दिख रही। ऐसे में दूसरे मैच में भी सैमसन को मौका मिलने की संभावना कम है।
पहले मैच में वापसी करने वाले हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर 59 रन की धमाकेदार पारी खेलकर अपने ऑलराउंड कौशल को फिर साबित कर दिया।

हार्दिक 100 टी20 विकेट पूरे करने के मुहाने पर

कटक टी20 में एक विकेट लेकर हार्दिक पंड्या 99 विकेट पर पहुंच गए हैं। यदि वे दूसरे टी20 में एक और विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। इस सूची में अभी अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

अर्शदीप–कुलदीप को साथ खिलाना मुश्किल!

टीम मैनेजमेंट के संकेत बताते हैं कि भारत एक ऐसा संतुलन चाहता है जिसमें आठवें नंबर तक बल्लेबाजी हो सके। ऐसे में अर्शदीप और कुलदीप यादव दोनों का एक साथ खेलना कठिन लगता है। कटक में मिली सफलता के बाद अर्शदीप को दोबारा मौका मिलने की संभावना ज्यादा है। बुमराह भी अपनी लय से दक्षिण अफ्रीका को शुरुआत में दबाव में डालने की क्षमता रखते हैं।

भारत–दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20: मैच डिटेल्स

मैच की तारीख : 11 दिसंबर (गुरुवार)
स्थान : महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
समय : शाम 7:00 बजे शुरू, टॉस शाम 6:30 बजे
लाइव प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग : जियोहॉटस्टार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!