Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

सोमवार 1 मार्च 2021 से शुरू होगा भारत में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2021, शनिवार। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से होगी। इस दौरान बुजुर्ग लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो जाएगा। टीकाकरण 10 हजार सरकारी और 20 हजार निजी केंद्रों पर होगा। सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण मुफ्त होगा। टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को कोविन 2.0 प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा। इसके साथ ऐसा भी प्रविधान होगा कि लाभार्थी सत्र स्थलों पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

कोविन 2.0 एप पर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी:

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी थी कि कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म अपग्रेड होकर 1.0 से 2.0  होगा। इस लिए आज और कल (27 और 28 फरवरी) कोरोना टीकाकरण नहीं होगा। कोविन एप एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसे कोरोना वैक्सीन से जुड़े रिकॉर्ड रखने लिए बनाया गया है।
  • कोरोना टीकाकरण के योग्य लाभार्थी एक मार्च से खुद ही कोविन प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। ऐसा भी प्रविधान होगा कि वे पास के किसी टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। टीकाकरण केंद्र पर पंजीकरण कराने वालों की मदद के लिए स्वयंसेवी मौजूद रहेंगे।
  • पात्र लाभार्थी आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई अन्य फोटो पहचान वाले दस्तावेज दिखाकर टीकाकरण करा सकते हैं। इसमें जन्म की तारीख दर्ज होनी चाहिए। किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 से 60 साल के बीच के उम्र के लाभार्थियों को पंजीकृत डाक्टर द्वारा दिया गया बीमारी का सर्टिफिकेट देना होगा।
  • कोविन 2.0 एप जीपीएस अनेबलड होगा। लाभार्थी टीकाकरण की तारीख और दिन चुन सकेंगे। एक मोबाइल नंबर से चार अपॉइंटमेंट लिए जा सकते हैं। को-विन एप के अलावा आरोग्य सेतु एप के मध्यम से भी लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा सकेगा।

कोविन 2.0 एप पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • कोविन एप को मोबाईल पर डाउनलोड करें या cowin.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।
  • मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें।
  • इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा। इसको भरने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • आप इसी एकाउंट से अपने परिवार के सदस्यों का भी राजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • तय तिथि और समय पर टीकाकरण केंद्र पर जाएं और टीका लगवाएं।
  • रेफरेंस आईडी के माध्यम से अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!