Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली की AAP सरकार निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को देगी 5000 रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 नवंबर 2022, बुधवार, नई दिल्ली।  दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने ऐसे श्रमिकों को 5000-5000 रुपये देने का ऐलान किया है, जो निर्माण कार्य से जुड़े हैं। बता दें कि ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण लागू होने के चलते फिलहाल काम ठप है।

इससे दिल्ली के ऐसे हजारों श्रमिकों को राहत मिलेगी, जो विभिन्न साइटों पर काम कर रहे थे और फिलहाल घर पर बैठे हैं। यह ऐलान खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया है और इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।

राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण लागू

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan) का तीसरा चरण लागू हो गया है, जिसके बाद निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध है। इसके बाद निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के पास काम नहीं है और ऐसे में परिवार का गुजारा भी मुश्किल से हो रहा है। इसके चलते दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को 5000 रुपये देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने के बाद पिछले सप्ताह से ही दिल्ली में ग्रेप का तीसरा चरण लागू हो गया है। इसके चलते निर्माण ठप है और इससे जुड़े श्रमिक वर्ग का आर्थिक हित प्रभावित हो रहा है, लेकिन अब अरविंद केजरीवाल सरकार ने इस वर्ग को राहत देने का फैसला किया है।

बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी 5000 रुपये की राशि

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने कंस्ट्रक्शन बंद होने से खाली बैठे श्रमिकों को 5000-5000 रुपये देने का ऐलान किया है। इसके तहत यह रकम श्रमिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

यहां पर बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में भी दिल्ली में निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को 5000 रुपये दिए गए थे, क्योंकि काम ठप पड़ा था। पिछले साल ही दिल्ली के सभी रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों को यह सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसके तहत सभी को 5000 रुपये प्रदान किए गए थे।

दरअसल, कोरोना काल के दौरान निर्माण श्रमिकों की आर्थिक सहायता के लिए दिल्ली सरकार ने विशेष आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को 5000-500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!