Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डक्राइमताज़ा खबरें

पिस्तौल की नोक पर महिला से की लूट, पुलिस ने पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून। क्लेमेनटाउन टर्नर रोड स्थित एक मकान में इंटरनेट ठीक करने के बहाने घर में घुसे आरोपित ने पिस्तौल की नोक पर महिला से सोने के गहने व अन्य सामान लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को कुछ ही देर बाद आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया है।

क्लेमेनटाउन टर्नर रोड सी -19 में रहने वाली महिला मंगलेश शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 1:00 बजे एक व्यक्ति गेट पर पहुँचा और इंटरनेट ठीक करने की बात करने लगा। जैसे ही वह घर के अंदर घुसा तो उसने इंटरनेट कनेक्शन पर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद आरोपित ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाला। एक राउंड जमीन पर फायर करने के बाद उसने पिस्तौल महिला के सिर पर तान दिया। पिस्तौल की नोक पर महिला से गले की चेन, कुंडल और कंगन लूट लिया और फरार हो गया। महिला ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया

कंट्रोल रूम से क्लेमेनटाउन थाने को सूचित किया गया। तुरंत पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपित का पीछा करना शुरू कर दिया। उधर, आईएसबीटी पुलिस चौकी को भी इस बारे में जानकारी दी गई तो आईएसबीटी में भी पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने आरोपित को घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!