Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में संपन्न हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, कहा – “धरातल पर कार्य दिखाई देने चाहिए”

अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराये भूमि पर बोर्ड लगाने एवं अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने दिए निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने कोर्ट के लंबित मामलों के साथ एवं तहसीलदारों/नायब तहसीलदारों को अपने-अपने कोर्ट में चल रहे प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अविवादित विरासत के मामलों पर अभियान चलाकर निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये। वहीं अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराये भूमि पर बोर्ड लगाने के निर्देश देते हुए, अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सघन अभियान चलाने को कहा। जबकि सभी उपजिलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रान्र्तगत डेंगी (डेगूं) को लेकर रेखीय विभाग के साथ बैठक करते हुए, जन सहभागिता के साथ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धरातल पर कार्य दिखाई देने चाहिए। सभी इस बात को गम्भीरता से लेगें।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि आवेदकों द्वारा आवेदन की गई प्रमाण पत्रों को प्राथमिकता से लेते अपने स्तर पर त्वरित निस्तारण करेंगे, ताकि लोगों को समय पर अपनी दस्तावेज प्राप्त होने पर वे सुविधा ले सकें। लंबित मजिस्ट्रेट जाँच पर उपजिलाधिकारियों को निर्देश किया कि अपने क्षेत्र के मजिस्ट्रेट जाँच को शीध्र निस्तारित करें। उन्होंने भूमि वाद, 33/39,176, 29 ब, सहित अन्य मामलों की तहसील वार अद्यतन जानकारी लेते हुए, प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी चकराता द्वारा तहसील में पेशकार नहीं होने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसील चकराता में पेशकार भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य देय की वसूली प्रत्येक दशा में शत् प्रतिशत् करने तथा विविध देयों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए वसूली पर कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन प्रकरण के लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को भूमि रजिस्ट्री की डुप्लीकेसी रोकने, भूमि संबंधित विवादों, म्यूटेशन के मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में सभी सरकारी राशन की दुकानों में बायोमेट्रिक के द्वारा राशन वितरण किया करने तथा चकराता में बायोमेट्रिक बढाने के निर्देश के साथ कहा कि जनपद में राशन वितरण पर तहसील वार डिजिटल ब्यौरा प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन की दुकानों तथा गोदामों का औचक निरीक्षण किया जाए। उन्होने पटल प्रभारी को समस्त तहसीलों से निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट माँगने को कहा तांकि जिला मुख्यालय में पहुँचने वाले रिपोर्ट में त्रुटि रहित एकरूपता बनी रहे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा उपजिलाधिकारी सदर मायाराम जोशी, तहसीलदार सोहन सिह रांगड, सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कार्मिक कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, सौरभ असवाल, विनोद कुमार एवं युक्ता मिश्र एवं तहसीलदार आदि ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!