Breaking News :
>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जापानी-जर्मन भाषा प्रशिक्षण पर जोर

बर्ड वॉचिंग गाइडों के विशेष प्रशिक्षण से बढ़ेगा पर्यटन

हल्द्वानी : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में देर सांय कौशल विकास एवं जिला कौशल अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारी सभागार में उपस्थित रहे, जबकि कई अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना सहित जनपद में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि अप्रेंटिसशिप योजना के तहत अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों व उद्योगों को जोड़ा जाए, प्रशिक्षित युवाओं का डेटाबेस तैयार कर रोजगार मेलों व प्लेसमेंट के माध्यम से उन्हें रोजगार दिलाया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

वैश्विक रोजगार भाषा प्रशिक्षण हेतु जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत 6 से 8 माह का जापानी एवं जर्मन भाषा व व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए। यह प्रशिक्षण जापान व जर्मनी में नर्सिंग असिस्टेंट व एल्डरली केयर गिवर के जॉब रोल हेतु होगा। इसके लिए जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनमें पुरुषों की आयु 21 से 35 वर्ष व महिलाओं की आयु 18 से 27 वर्ष निर्धारित है उन्होंने कहा कि जनपद में बर्ड वॉचिंग में अपार संभावनाएं हैं। पंगोट, कोसी बैराज व नौकुचियाताल में आने वाले हिमालयी प्रजाति के प्रवासी पक्षियों के बारे में पर्यटकों को जानकारी देने के लिए गाइडों का विशेष प्रशिक्षण कराया जाए, जिससे पर्यटकों को साइंटिफिक जानकारी मिलेगी और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है, इसलिए स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप ट्रेडों का चयन किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गढ़िया, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, आईटीआई प्रधानाचार्य नितिन शर्मा, लीड बैंक अधिकारी अमित बाजपेई, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, प्रधानाचार्य आरटीआई नितिन शर्मा लीड बैंक अधिकारी अमित बाजपेई मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव कुमार सचिव हिमालयन चेंबर ऑफ कॉमर्स मलय त्रिपाठी एमबीपीजी कॉलेज के डॉक्टर संजीव कुमार* सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!