Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन
मनोरंजन

करणी सेना को फिर से कंगना का मुंहतोड़ जवाब, कहा सॉरी हरगिज नहीं बोलूंगी

मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म मर्णिकर्णिका और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ठाकरे एक ही दिन परदे पर आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का टकराव है. फिल्म के क्लैश को लेकर और करणी सेना द्वारा विरोध किए जाने को लेकर कंगना ने अपनी बात सामने रखी है.

मणिकर्णिका और ठाकरे फिल्म के क्लैश को लेकर कंगना का कहना है कि रानी लक्ष्मीबाई की कहानी देश की कहानी है, वह भी मराठा की बेटी हैं. बाला साहेब भी महान नेता हैं और हम सभी के दिल में उनके लिए सम्मान हैं तो अच्छी बात है कि दोनों की फिल्में साथ आ रही हैं. कंगना ने कहा कि 26 जनवरी से अच्छा मौका इस फिल्म को दर्शाने का और कुछ भी नहीं हो सकता था. इसलिए उन्होंने यह फिल्म चुनी है और चाहती हैं कि पूरा देश इस फिल्म को सपोर्ट करे. चूंकि यह देश की बेटी की कहानी है. यह फिल्म गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज होगी.

करणी सेना को लेकर हुई बयानबाजी में करणी सेना ने कहा था कि कंगना को उनसे माफी मांगनी होगी. इस पर कंगना ने साफ-साफ कहा है कि वह यहां किसी को भी सॉरी बोलने नहीं आयी हैं. अगर उनके साथ कोई गलत करेगा तो हरगिज नहीं. उन्होंने कहा कि अगर गलती नहीं तो मैं सॉरी क्यों बोलूंगी. मैं किसी को सॉरी नहीं बोलने वाली हूं. हमने उन्हें साफ कहा है कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखाया है. वह पहले फिल्म देख लें, फिर बयानबाजी करें.

बता दें कि कंगना की फिल्म मर्णिकर्णिका को लेकर करणी सेना वालों ने धमकी दी है कि अगर फिल्म के कंटेंट में यह दिखाया गया कि रानी लक्ष्मीबाई का ब्रिटिश ऑफिसर से अफेयर था और रानी लक्ष्मीबाई को नृत्य करते हुए दिखाया गया तो वह तोड़-फोड़ करेंगे. लेकिन कंगना ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा है कि अगर उनकी फिल्म को परेशान किया तो वह उन्हें भी तबाह कर देंगी.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!