Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पौड़ी जा रही बरात बस हुई हादसे की शिकार, 25 की मौत 20 घायलों

सरकार पीडि़तों की हर संभव मदद करने को तत्‍पर है : मुख्‍यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अक्टूबर 2022, बुधवार, पौड़ी/देहरादून। हरिद्वार से पौड़ी जा रही बरात की बस हादसे की शिकार हो गई और चीख पुकार मच गई। जैसे ही घर पर इस हादसे की सूचना मिली तो जश्‍न की जगह मातम पसर गया। हादसे में 25 लोगों की मौत की आशंका है और 20 घायलों को खाई से निकालकर अस्‍पतालों में पहुंचाया गया है।

गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्‍स ऋषिकेश पहुंचाया जा रहा है। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी दुर्घटनास्‍थल पर पहुंच रहे हैं। उन्‍होंने बुधवार को अपने सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। उन्‍होंने कहा है कि सरकार पीडि़तों की हर संभव मदद करने को तत्‍पर है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भी घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सभी अपनों की कुशलता जानने के लिए मोबाइल पर फोन करने लगे। वहीं दूसरी ओर घटनास्‍थल पर चीख पुकार मच गई। सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण राहत बचाव कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन इस दौरान स्‍थानीय ग्रामीणों ने साहस का परियच दिया और खाई में उतर का राहत बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और राहत बचाव कार्य में तेजी लाई गई। मंगलवार रात भर टीमें कार्य में लगी रहीं। बुधवार तड़के भी टीमों ने रेस्‍क्‍यू अभियान शुरू किया। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक चले राहत बचाव कार्य में खाई से 10 शव निकाले जा चुके हैं। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम खाई से शव निकलने में जुटी हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!