Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

3 अप्रैल 2023 से शुरू होगी ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया

विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही कर पायेंगे यात्रियों की बुकिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2023, शनिवार, ऋषिकेश इस वर्ष #चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने कहा कि यात्रा व्यवस्था से बाहर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही यात्रियों की बुकिंग कर पाएंगे। इसकी जांच के लिए अलग से सचल दल का गठन किया जा रहा है।

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में विभिन्न परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आरटीओ प्रशासन वन नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने तैयारियों पर चर्चा की। परिवहन निगम के कार्यालय अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि पिछले वर्ष 6 मई से 15 जून तक परिवहन निगम की बसों का संचालन हुआ।

परिवहन निगम की ओर से पिछले वर्ष 90 बसें लगाई गई थी, इस वर्ष भेजे गए हैं 120 बसों का प्रस्ताव

केदारनाथ में सबसे ज्यादा यात्री निगम की बसों से गए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष केदारनाथ धाम के लिए बस सेवाओं को लेकर विशेष तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की ओर से पिछले वर्ष 90 बसें लगाई गई थी। इस वर्ष 120 बसों का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।

टीजीएमओ कंपनी के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी यातायात परिवहन कंपनी के उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि यात्रा काल में हरिद्वार में करीब 20 से 25 हजार वाहन अन्य प्रांतों के आते हैं, जो परमिट शर्तों के विपरीत यात्रा संचालित करते हैं। आरटीओ ने कहा कि विभाग के संज्ञान में सारी बातें हैं। इस मामले में विशेष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से चार धाम के लिए प्रतिदिन जो यात्री संख्या निर्धारित की गई है। उसी के अनुरूप यात्रा का संचालन होगा। हम आरामदायक बसें और सुरक्षित यात्रा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराएंगे।

आरटीओ ने बताया कि इस वर्ष हम यात्रा रुट पर इलेक्ट्रिक बसें भी चलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए धामों पर चार्जिंग प्वाइंट विकसित करने के बाद ही अगला कदम बढ़ाया जाएगा। चार धाम यात्रा के दौरान लोकल रोड पर संचालित होने वाली बसों में कोई कमी नहीं आनी चाहिए, इसके लिए आरटीओ ने निर्धारित अनुपात पर बसों के संचालन के निर्देश दिए। कंपनियों की ओर से कहा गया कि विभाग को प्रतिदिन विभिन्न कंपनियां लोकल सेवा में संचालित बसों की सूची उपलब्ध कराएंगे।

आरटीओ सुनील कुमार ने बताया कि ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए चार अतिरिक्त काउंटर बनाए जाएंगे। तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा नौ दिन में पूर्ण होगी, लेकिन ट्रिप कार्ड की अवधि 10 दिन के लिए निर्धारित की गई है।

बैठक में एआरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी यातायात कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रूपकुंड कंपनी के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, बलवीर सिंह रौतेला, विनोद भट्ट, योगेश उनियाल, मदन मोहन कोठारी, प्यारेलाल जुगलान आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!